लखनऊ में सुबह निकली तेज धूप, उमस भरी गर्मी: मौसम विभाग का अलर्ट, नहीं होगी बारिश; बढ़ेगा तापमान - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Sunny Skies & Humid Heat Expected लखनऊ में सुबह निकली तेज धूप, उमस भरी गर्मी:मौसम विभाग का अलर्ट, नहीं होगी बारिश; बढ़ेगा तापमान - कॉपी लिंक लखनऊ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Sunny Skies & Humid Heat Expected
लखनऊ में सुबह निकली तेज धूप, उमस भरी गर्मी:मौसम विभाग का अलर्ट, नहीं होगी बारिश; बढ़ेगा तापमान
- कॉपी लिंक
लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार सुबह से ही मौसम साफ है और तेज धूप निकल रही है। धूप के साथ हवा में नमी अधिक रहने से लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस होगी।
दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप तेज रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है, जिससे उमस और गर्मी का असर भी बढ़ेगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम आर्द्रता 90% और न्यूनतम आर्द्रता 73% दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। तेज धूप के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है।
सामान्य से 4 फीसदी अधिक बरसात
लखनऊ में मानसून के दौरान सिर्फ अगस्त के महीने में 330 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे मानसून में सामान्य से अधिक बरसात अभी तक बना हुआ है, लेकिन सितंबर में बरसात कम नहीं होने का असर अब दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में जहां सामान्य से अधिक बरसात का रिकॉर्ड 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। वह अब गिरकर 4 फीसदी पर रह गया है। मानसून के दौरान लखनऊ में 655.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 632.3 मिलीमीटर है।
मानसून का दौर अब खत्म हो रहा
लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जल्द ही बारिश का दौर थमने वाला है। मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापस होना शुरू हो सकता है।
अरब सागर से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकों में बारिश काफी हद तक कम हो गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


