होम›खेल›लखनऊ में भरभराकर गिरी पानी की टंकी: कुछ देर पहले नीचे खेल रहे थे बच्चे, पार्षद बोलीं- जलकल विभाग के अधिकारी लापरवाह - Lucknow News
खेल

लखनऊ में भरभराकर गिरी पानी की टंकी: कुछ देर पहले नीचे खेल रहे थे बच्चे, पार्षद बोलीं- जलकल विभाग के अधिकारी लापरवाह - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Water Tank Collapse In Rajajipuram | Jal Kal Department Negligence लखनऊ में भरभराकर गिरी पानी की टंकी:कुछ देर पहले नीचे खेल रहे थे बच्चे, पार्षद बोलीं- जलकल विभाग…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
लखनऊ में भरभराकर गिरी पानी की टंकी:  कुछ देर पहले नीचे खेल रहे थे बच्चे, पार्षद बोलीं- जलकल विभाग के अधिकारी लापरवाह - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Water Tank Collapse In Rajajipuram | Jal Kal Department Negligence

लखनऊ में भरभराकर गिरी पानी की टंकी:कुछ देर पहले नीचे खेल रहे थे बच्चे, पार्षद बोलीं- जलकल विभाग के अधिकारी लापरवाह

- कॉपी लिंक

लखनऊ के राजाजीपुरम सेक्टर-12 में देर शाम पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। वहीं पर नीचे कुछ देर पहले बच्चे खेल रहे थे। टंकी गिरने से कुछ मिनट पहले ही बच्चे वहां से हटकर पानी पीने चल गए थे। इसके चलते कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन, एक मकान के घर का गेट, दरवाजे

शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल के पास विशाल सिंह के घर के सामने यह हादसा हुआ। स्थानीय पार्षद गौरी सांवरिया ने कहा कि जलकल विभाग के अधिकारी लापरवाह हैं। उन्हीं की वजह से यह हादसा हुआ। 2 साल से टंकी को तोड़कर गिरा रहे थे। टंकी को तोड़ने के दौरान नियमों और सुरक्षा मानकों का कोई पालन नहीं किया गया।

3 तस्वीरें देखिए-

इसकी जगह दूसरी टंकी बनाई जाएगी

जलकल संस्थान के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह टंकी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते इसे तोड़ने का काम जारी था। इसकी जगह पर दूसरी टंकी बनाई जाएगी। लापरवाही बरतने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर इस बात का निरीक्षण करेंगे।

1500 किलोलीटर क्षमता की पुरानी ओवरहेड टंकी के ध्वस्तीकरण का कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की कार्यदायी संस्था मैसर्स जेएमवी एसोसिएट्स कृष्णानगर करा रही है। ध्वस्तीकरण के दौरान टंकी का कुछ मलबा पास स्थित एक भवन पर जा गिरा।

जिनका नुकसान हुआ, उन्हें मुआवजा देंगे

मलबा गिरने से भवन में लगे एसी, चबूतरे और रैंप आदि को नुकसान पहुंचा। घटना के समय मौके पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। संबंधित अधिकारियों ने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और भवन स्वामी से संपर्क कर उन्हें आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की ओर से भवन स्वामी पूनम सिंह को आश्वस्त किया गया है कि ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान हुए नुकसान का आकलन कराते हुए उसका पूरा मुआवजा दिया जाएगा। ध्वस्तीकरण कार्य को निर्धारित सुरक्षा मानकों के साथ पूरा कराया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में सावधानी बरतने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें