होम›क्राइम›गोरखपुर के सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट, दबंगों पर कार्रवाई की मांग - gorakhpur lineman assaulted fir demanded in sikriganj
क्राइम

गोरखपुर के सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट, दबंगों पर कार्रवाई की मांग - gorakhpur lineman assaulted fir demanded in sikriganj

गोरखपुर के सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट, दबंगों पर कार्रवाई की मांग गोरखपुर के सिकरीगंज में कार्यरत विद्युत संविदा लाइनमैन सुधंधु के साथ विभागीय कार्य के दौरान मारपीट और गाली-गलौज हुई। पीड़ित ...और पढ़ें…

Jagran के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
गोरखपुर के सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट, दबंगों पर कार्रवाई की मांग - gorakhpur lineman assaulted fir demanded in sikriganj

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर के सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट, दबंगों पर कार्रवाई की मांग

गोरखपुर के सिकरीगंज में कार्यरत विद्युत संविदा लाइनमैन सुधंधु के साथ विभागीय कार्य के दौरान मारपीट और गाली-गलौज हुई। पीड़ित ...और पढ़ें

HighLights

- सिकरीगंज में विद्युत संविदा लाइनमैन से मारपीट हुई।

- विभागीय कार्य के दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज भी की।

- पीड़ित ने अब आरोपियों पर एफआईआर की मांग की।

डिजिटल डेस्क, जागरण, गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत 33/11 केवी हरिहरपुर में कार्यरत विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन सुधां के साथ फील्ड में विभागीय कार्य के दौरान मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।

पीड़ित लाइनमैन के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को जब वह अपने विभागीय काम के सिलसिले में फील्ड में गए थे, तब भदारखाश टोला (टोटहिया) निवासी अमित और विकास ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना के समय पीड़ित ने आपातकालीन सेवा 112 पर पुलिस को सूचना दी थी।

विभागीय कार्य बाधित न हो और अनावश्यक विवाद से बचने के उद्देश्य से उन्होंने उस समय लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि, अब काम के दौरान सुरक्षा को लेकर बने भय और भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पीड़ित ने सिकरीगंज थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें