प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला Prayagraj News In hindi: प्रयागराज में 8 अगस्त को प्रस्तावित राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को केपी ट्रस्ट ने हाईकोर्…

सौजन्य से:- ABP News
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Prayagraj News In hindi: प्रयागराज में 8 अगस्त को प्रस्तावित राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को केपी ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के आदेश और जलभराव का हवाला देते हुए आयोजन की अनुमति रद्द कर दी है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को बड़ा झटका लगा है. शहर के प्रसिद्ध 'केपी ग्राउंड' में 8 अगस्त को होने वाले राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" की अनुमति को केपी ट्रस्ट ने बुधवार शाम निरस्त कर दिया है.
केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र नाथ चौधरी ने कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने के पीछे तीन प्रमुख कारण बताए हैं.
- हाईकोर्ट का आदेश: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 14 अगस्त, 2025 को एक आदेश पारित किया था, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि केपी कॉलेज के मैदान का उपयोग केवल खेल-कूद और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए ही किया जाएगा. इसे किसी अन्य कार्य के लिए नहीं दिया जा सकता.
- जलभराव और जोखिम: लगातार बारिश के कारण केपी ग्राउंड में इस समय काफी पानी भरा हुआ है, जिससे इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा का जोखिम पैदा हो सकता है.
- डीएम की अनुमति नहीं: कांग्रेस को ट्रस्ट की ओर से यह अनुमति इस शर्त पर दी गई थी कि वे आयोजन के लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM) से आवश्यक परमिशन लेंगे, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं मिली है.
यूपी विधानसभा में नहीं काम आई स्पीकर की भावुक अपील, हंगामे के बीच आज ही स्थगित हुई कार्यवाही
क्या था राहुल गांधी का कार्यक्रम?
प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" शीर्षक से एक बड़ा संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित था. इस कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी प्रतियोगी छात्रों से मिलकर पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर सीधे संवाद करने वाले थे.
तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे अजय राय
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही थी. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे थे. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की कामना के साथ प्रयागराज के प्रसिद्ध 'लेटे हनुमान जी' मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया था, लेकिन शाम होते-होते ट्रस्ट की ओर से अनुमति रद्द किए जाने का पत्र जारी हो गया.
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: कबड्डी में लखनऊ साउथ जोन तीसरे स्थान पर

कानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त - food safety alert fake turmeric made from coloured rice seized in kanpur

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे दावों और हकीकत का सफर


