होम›क्राइम›कानपुर में आज से बदलेगा गुरुदेव तिराहा-चिड़ियाघर मार्ग का ट्रैफिक, ये रहा रूट डायवर्जन
क्राइम

कानपुर में आज से बदलेगा गुरुदेव तिराहा-चिड़ियाघर मार्ग का ट्रैफिक, ये रहा रूट डायवर्जन

कानपुर में आज से बदलेगा गुरुदेव तिराहा-चिड़ियाघर मार्ग का ट्रैफिक, ये रहा रूट डायवर्जन भारी और व्यावसायिक वाहनों पर रोक, यातायात पुलिस ने नागरिकों से की अपील. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : October 8, 2026…

ETV Bharat के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 04:04 am बजे
कानपुर में आज से बदलेगा गुरुदेव तिराहा-चिड़ियाघर मार्ग का ट्रैफिक, ये रहा रूट डायवर्जन

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में आज से बदलेगा गुरुदेव तिराहा-चिड़ियाघर मार्ग का ट्रैफिक, ये रहा रूट डायवर्जन

भारी और व्यावसायिक वाहनों पर रोक, यातायात पुलिस ने नागरिकों से की अपील.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 8, 2026 at 8:56 AM IST

कानपुर: सीएम ग्रिड योजना के तहत गुरुदेव तिराहा से चिड़ियाघर की ओर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है. इसके मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने आज सुबह 7:00 बजे से कार्य समाप्ति तक भारी व व्यावसायिक वाहनों और बसों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है. निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की है.

डायवर्जन व्यवस्था के अनुसार चिड़ियाघर और मैनावती मार्ग की ओर से आकर गुरुदेव तिराहा की तरफ जाने वाले भारी एवं व्यावसायिक वाहन तथा बसें सीधे गुरुदेव तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगी. ऐसे वाहनों को केस्को तिराहा से दाहिने मोड़कर राकेश होटल चौराहा, मकड़ीखेड़ा से बाएं मुड़कर रामा डेंटल कट और जीटी रोड होते हुए उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा.

दूसरी ओर गुरुदेव तिराहा की तरफ से चिड़ियाघर, मैनावती मार्ग, कर्बला एवं गंगा बैराज की ओर जाने वाले भारी व व्यावसायिक वाहनों के सीधे प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. ये वाहन गुरुदेव तिराहा से रावतपुर की ओर जाकर मेट्रो यार्ड कट से यू-टर्न लेंगे और रामा डेंटल कट से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेंगे. इसके अलावा वाहन चालकों के पास गुरुदेव तिराहा से जीटी रोड होते हुए रावतपुर और कंपनी बाग चौराहा के रास्ते अपने गंतव्य तक जाने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.

यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. किसी भी प्रकार की असुविधा या सहायता के लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल के नंबर 9454402413 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़कों पर एम्बुलेंस को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत रास्ता दें ताकि किसी भी मरीज का समय पर उपचार मिल सके.

ये भी पढ़ेंः मतदाता सूची से गायब हुए 2 करोड़ से ज्यादा नाम, कांग्रेस ने पूछा- कहां गए यूपी के वोटर्स?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें