होम›मनोरंजन›उत्तर प्रदेश में मखाने की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर, नई फसल का खाका तैयार - makhana cultivation boost in mau up for farmer income
मनोरंजन

उत्तर प्रदेश में मखाने की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर, नई फसल का खाका तैयार - makhana cultivation boost in mau up for farmer income

उत्तर प्रदेश में मखाने की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर, नई फसल का खाका तैयार मऊ में उद्यान विभाग ने मखाना विकास योजना के तहत कृषक मेला आयोजित किया, जिसमें किसानों को मखाना की वैज्ञानिक ...और पढ़ें HighLights - मऊ में…

Jagran के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
उत्तर प्रदेश में मखाने की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर, नई फसल का खाका तैयार - makhana cultivation boost in mau up for farmer income

सौजन्य से:- Jagran

उत्तर प्रदेश में मखाने की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर, नई फसल का खाका तैयार

मऊ में उद्यान विभाग ने मखाना विकास योजना के तहत कृषक मेला आयोजित किया, जिसमें किसानों को मखाना की वैज्ञानिक ...और पढ़ें

HighLights

- मऊ में मखाना विकास योजना के तहत कृषक मेला आयोजित।

- किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई।

- सरकारी योजनाओं और अनुदान से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर।

जागरण संवाददाता, मऊ। मखाना की खेती को जिले में बढ़ावा देने एवं किसानों को खेती के नए विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा नगर पालिका कम्युनिटी हाल में मखाना विकास योजना 2026-27 के तहत कृषक मेला, गोष्ठी एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती, उत्पादन तकनीक, संभावित आर्थिक लाभ एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों पर किसानों को कृषि, उद्यान, मत्स्य एवं सिंचाई विभाग की योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोज राय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आधुनिक एवं नवोन्मेषी कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विनय कुमार सिंह ने मखाना की खेती की वैज्ञानिक विधि, उत्पादन तकनीक और आर्थिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार मखाना उत्पादन में अग्रणी है, जबकि उत्तर प्रदेश में भी इसके उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। किसानों को नई फसल के रूप में मखाना अपनाकर आय के नए स्रोत विकसित करने चाहिए।

यह भी पढ़ें- मऊ सीमा पर पहुंचा 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रेलर, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर भरेगा रफ्तार

उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की योजनाओं व अनुदान तथा मत्स्य विभाग के अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उपनिदेशक उद्यान आजमगढ़ मंडल जयकरण सिंह ने किसानों से औद्यानिकी फसलों की ओर रुझान बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क करने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने मखाना विकास योजना समेत उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में डा. आकांक्षा सिंह, सोम प्रकाश गुप्ता, रमेश यादव सहित अधिकारी, कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें