होम›क्राइम›यूपी पुलिस की हालत खराब, गैरकानूनी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की फटकार; कहा- आपको शर्म आनी चाहिए
क्राइम

यूपी पुलिस की हालत खराब, गैरकानूनी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की फटकार; कहा- आपको शर्म आनी चाहिए

- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

Hindustan के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
यूपी पुलिस की हालत खराब, गैरकानूनी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की फटकार; कहा- आपको शर्म आनी चाहिए

सौजन्य से:- Hindustan

- NCR

- उत्तर प्रदेश- लखनऊ

- वाराणसी

- बरेली

- मुरादाबाद

- मेरठ

- आगरा

- अलीगढ़

- प्रयागराज

- गोरखपुर

- कानपुर

- बाराबंकी

- आजमगढ़

- बलिया

- भदोही

- चंदौली

- गाजीपुर

- जौनपुर

- मऊ

- मिर्जापुर

- सोनभद्र

- बस्ती

- कुशीनगर

- देवरिया

- महाराजगंज

- संतकबीरनगर

- सिद्धार्थनगर

- बागपत

- शामली

- बिजनौर

- बुलंदशहर

- हापुड़

- मुजफ्फर नगर

- सहारनपुर

- बदायूं

- लखीमपुरखीरी

- पीलीभीत

- शाहजहांपुर

- एटा

- फिरोजाबाद

- मैनपुरी

- मथुरा

- अंबेडकर नगर

- अमेठी

- गौरीगंज

- श्रावस्ती

- बलरामपुर

- बहराइच

- फैजाबाद

- गोंडा

- रायबरेली

- फतेहपुर

- सीतापुर

- सुल्तानपुर

- औरैया

- अकबरपुर

- बिल्ल्होर

- ललितपुर

- महोबा

- कानपुर देहात

- चित्रकूट

- बांदा

- इटावा

- फर्रुखाबाद

- कन्नौज

- हमीरपुर

- हरदोई

- झांसी

- उरई

- उन्नाव

- हाथरस

- अमरोहा

- रामपुर

- संभल

- गंगापार

- कौशाम्बी

- प्रतापगढ़ - कुंडा

- बिहार

- उत्तराखंड

- झारखंड

- अन्य राज्य

By Pawan Kumar Sharmaविधि संवाददाता, प्रयागराज

हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की हिरासत को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को एक्सेप्ट कर लिया है। साथ ही अधिकारियों को फटकार लगाई कि उन्होंने बंदी को हिरासत में लेने और गिरफ्तार करने का जो तरीका अपनाया, वह गैरकानूनी था। साथ ही कहा कि यूपी में पुलिस की हालत खराब है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की हिरासत को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को स्वीकार कर लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को इस बात के लिए फटकार लगाई कि उन्होंने बंदी को हिरासत में लेने और गिरफ्तार करने का जो तरीका अपनाया, वह गैरकानूनी था। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अचल सचदेव की खंडपीठ ने गौतम बुद्ध नगर के सहायक पुलिस आयुक्त और एसएचओ से मौखिक रूप से कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए। टिप्पणी की कि इस राज्य में पुलिस की हालत बेहद खराब है। अधिकारियों को लगता है कि वे कुछ भी कर सकते हैं और बच निकलेंगे।

खंडपीठ गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले दीपक की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में गौतम बुद्ध नगर फेज-II थाने में दर्ज एक मामले के संबंध में उसकी हिरासत को चुनौती दी गई थी। मामले के अनुसार बीते 23 अगस्त को दो गुटों में हिंसा की घटना घटी। पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि दीपक और चार अन्य लोगों को बीएनएसएस की धारा 126 , 135 व 170 के तहत हिरासत में लिया गया था।

शिवराम शर्मा की लिखित रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस प्रकार निर्विवाद क्रम यह था कि एफआईआर दर्ज होने से पहले ही याची पुलिस हिरासत में था और बाद में पुलिस हिरासत में रहते हुए ही उसे उस एफआईआर में औपचारिक रूप से गिरफ्तार दिखाया गया। एफआईआर में कई व्यक्तियों के नाम थे, जबकि याची का कहना था कि उसमें उसका नाम नहीं था और उसकी कोई विशिष्ट भूमिका नहीं थी।

बेलगाम ई रिक्शों पर नियंत्रण के लिए समिति गठित, हाईकोर्ट को सरकार ने दी जानकारी

हाईकोर्ट के समक्ष एक अन्य मुद्दा बीएनएसएस की धारा 130 के तहत उन्हें जारी नोटिस का समय था। आरोप है कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने याचिकाकर्ता को 24 अगस्त को धारा 130 के तहत नोटिस जारी किया जबकि याची को एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। इस पर आपत्ति जताते हुए खंडपीठ ने पांच अक्टूबर को विशेष रूप से यह टिप्पणी की थी कि सवाल यह उठता है कि याची को बीएनएसएस की धारा 126 व 170 के तहत हिरासत में लेने से पहले जो नोटिस जारी किया जाना चाहिए था, वह उसे हिरासत में लेने के बाद कैसे जारी किया गया।

यूपी विधान सभा और पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट में अंतर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

कोर्ट ने कहा कि इस प्रश्न का उत्तर केवल गौतम बुद्ध के सहायक पुलिस आयुक्त- I ही दे सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप कोर्ट ने एसीपी को बीएनएसएस की धारा 126, 135 ब 170 के तहत कार्यवाही से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि गिरफ्तार करने वाले अधिकारी ने गिरफ्तार किए गए किसी भी व्यक्ति को यह सूचित नहीं किया कि पूछताछ के दौरान उसे अपनी पसंद के वकील से मिलने का अधिकार है। डीएसपी कमलेश कांत एसीपी-2 (सेंट्रल नोएडा) कोर्ट में पेश हुए।

‹ {{contestName}}

{{#questions}}

सवाल {{num}}/{{total}} {{text}}

{{/questions}} {{#options}} {{label}}. {{value}} {{#correct}}

{{label}}. {{value}}

{{/correct}} {{^correct}} {{label}}. {{value}}

{{/correct}} {{/options}} {{#isSadArt}}

{{/isSadArt}} {{^isSadArt}}

{{/isSadArt}} {{resultHeading}}

{{#completed}}

{{#hasCorrect}}यह क्विज़ ऐप पर खेलते, तो आपको मिलते

{{/hasCorrect}} {{^hasCorrect}} ऐसे ही और क्विज़ खेलें

आपने

{{correctCount}}/{{total}}

सही जवाब दिए

{{/completed}}{{#hasCorrect}}

और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे

{{/hasCorrect}}- {{#hasCorrect}} {{coins}} कॉइन जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं {{/hasCorrect}} {{^hasCorrect}} क्विज़ खेलें और कॉइन जीतें {{/hasCorrect}}

- {{#hasCorrect}} फ्री मोबाइल रिचार्ज और कई शानदार डिस्काउंट के लिए {{/hasCorrect}} {{^hasCorrect}} कॉइन का इस्तेमाल करें फ्री मोबाइल रिचार्ज और कई शानदार ब्रांड्स पर डिस्काउंट के लिए {{/hasCorrect}}

क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं

कोर्ट ने पुलिस से जमानत बांड प्रक्रिया के दस्तावेजीकरण के बारे में सवाल किया। कोर्ट ने मौखिक रूप से बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में यह दर्ज नहीं है कि पुलिस ने याची से जमानत राशि देने की इच्छा के बारे में पूछा था। गिरफ्तारी रिकॉर्ड में भी किसी विशिष्ट राशि का उल्लेख नहीं है। कोर्ट ने प्रक्रिया के दस्तावेजीकरण के तरीके पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए। याची की गैरकानूनी हिरासत को देखते हुए कोर्ट ने उसकी याचिका स्वीकार कर ली और उसे तत्काल रिहा करने का आदेश दिया।

मस्जिद में 5 बार अजान में दखल न दें पुलिस-प्रशासन; हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

याचिका में आरोप लगाया गया कि दीपक 23 अगस्त से ही हिरासत में था और 24 अगस्त को उसकी रिहाई का आदेश होने के बावजूद उसे कभी भी शारीरिक रूप से रिहा नहीं किया गया। याचिका में आरोप लगाया गया कि वह पुलिस की शारीरिक हिरासत और नियंत्रण में रहा और बाद में उसे केस क्राइम नंबर 370 में गिरफ्तार दिखाया गया। उनकी याचिका में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज घटनाक्रम के आधार पर उनकी गिरफ्तारी, निरंतर हिरासत और बाद में रिमांड की वैधता को चुनौती दी गई थी।

इसमें गिरफ्तारी संबंधी दस्तावेजों में विसंगतियों की ओर भी इशारा किया गया, जिसमें यह आरोप भी शामिल है कि 24 अगस्त को हुई गिरफ्तारी को दर्ज करने वाले गिरफ्तारी ज्ञापन पर 23 अगस्त के हस्ताक्षर/तारीख अंकित थी। याचिका में यह तर्क दिया गया कि किसी अवैध गिरफ्तारी को केवल इसलिए स्वतः वैध नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि बाद में रिमांड आदेश किया गया था।

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें