होम›मनोरंजन›'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
मनोरंजन

'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई…

ABP News के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

सौजन्य से:- ABP News

'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. वहीं डिप्टी सीएम ने भी संवेदना व्यक्त की है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज गोवा में निधन हो गया. उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने नाना पाटेकर के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि इससे कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई हैं. उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति का प्रार्थना की.

नाना पाटेकर के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

नाना पाटेकर के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर संवेदनाएं व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने लिखा- 'प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है.

उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.'

केशव मौर्य ने भी व्यक्त की संवेदना

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी नाना पाटेकर के निधन पर संवेदना व्यक्त की और एक्स पर लिखा- ‘पद्म श्री’ से सम्मानित सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उनका निधन सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई. विविध भूमिकाओं में उनके सहज एवं प्रभावशाली अभिनय ने हिंदी सिनेमा की समृद्धि में उल्लेखनीय योगदान दिया. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें.'

बता दें कि फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का आज गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने इसकी जानकारी दी है. 75 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें गोवा के मणिपाल अस्पताल लाया गया था.

'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें