कानपुर में सुबह से हल्के बादल छाए व धूप निकली: दोपहर में उमस बढ़ेगी, शाम को गरज के साथ बरसात होगी - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Weather Forecast | Humidity & Rain Alert; Clouds & Sunshine Update कानपुर में सुबह से हल्के बादल छाए व धूप निकली:दोपहर में उमस बढ़ेगी, शाम को गरज के साथ बरसात होगी -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Weather Forecast | Humidity & Rain Alert; Clouds & Sunshine Update
कानपुर में सुबह से हल्के बादल छाए व धूप निकली:दोपहर में उमस बढ़ेगी, शाम को गरज के साथ बरसात होगी
- कॉपी लिंक
कानपुर शहर में शनिवार सुबह से हल्के बादल छाए व धूप निकली हुई है। हल्की हवा चल रही है जो कि गर्मी से राहत दिलाने का काम कर रही है। पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है। दिनभर आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दोपहर व शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। गंगा नदी का जलस्तर शुक्लागंज में 110.950 मीटर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से करीब दो मीटर कम है।
बारिश की 40-60 प्रतिशत संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने और नई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से 1 से 3 अगस्त तक कानपुर मंडल में मौसम का यही रुख बना रहेगा। शनिवार को दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की 40 से 60 प्रतिशत संभावना है। उन्होंने बताया कि दोपहर में धूप और बादलों की आवाजाही के कारण उमस बनी रहेगी, जिससे वास्तविक तापमान की तुलना में गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है।
32.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
सीएसए की मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जिसके चलते लोग उमस से परेशान रहे।
हैलट के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर सीधे लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, खांसी, एलर्जी और आंखों में संक्रमण जैसी समस्याएं लेकर मरीज आ रहे हैं। वहीं, बारिश के बाद बढ़ी नमी मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा देती है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थ न खाएं सीएसजेएमयू के डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि इस मौसम में पर्याप्त पानी पीना, हल्का और ताजा भोजन करना, भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनना तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। धूप में निकलते समय सिर को ढकें और बारिश के दौरान दूषित पानी व खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों से बचें, ताकि मौसम जनित बीमारियों का खतरा कम किया जा सके।
मौसम पूर्वानुमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
01 अगस्त 33.0 25.0
02 अगस्त 34.0 26.0
03 अगस्त 33.0 26.0
04 अगस्त 33.0 25.0
05 अगस्त 32.0 24.0
06 अगस्त 31.0 24.0
(सोर्स - आईएमडी)
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'कानपुर को दो जिलों में बांट दिया जाए', CM योगी से BJP विधायक की मांग

ब्राह्मण समाज के साथ सपा की बनी केमिस्ट्री तो बदल जाएगा यूपी का चुनावी गेम?

UP Supplementary Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया ₹59 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, जानें किसे क्या मिला


