होम›खेल›Kanpur Green Park: अब इकाना से बड़ा होगा कानपुर का ग्रीन पार्क, 55 हजार दर्शकों की क्षमता; 456.94 करोड़ से होगा कायाकल्प - kanpur green park uttar pradesh largest stadium by seating capacity 55 000 spectators to watch matches
खेल

Kanpur Green Park: अब इकाना से बड़ा होगा कानपुर का ग्रीन पार्क, 55 हजार दर्शकों की क्षमता; 456.94 करोड़ से होगा कायाकल्प - kanpur green park uttar pradesh largest stadium by seating capacity 55 000 spectators to watch matches

Kanpur Green Park: अब इकाना से बड़ा होगा कानपुर का ग्रीन पार्क, 55 हजार दर्शकों की क्षमता; 456.94 करोड़ से होगा कायाकल्प कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम बनने जा रहा है,…

Jagran के अनुसार2 सितंबर 2026 को 10:31 pm बजे
Kanpur Green Park: अब इकाना से बड़ा होगा कानपुर का ग्रीन पार्क, 55 हजार दर्शकों की क्षमता; 456.94 करोड़ से होगा कायाकल्प
 - kanpur green park uttar pradesh largest stadium by seating capacity 55 000 spectators to watch matches

सौजन्य से:- Jagran

Kanpur Green Park: अब इकाना से बड़ा होगा कानपुर का ग्रीन पार्क, 55 हजार दर्शकों की क्षमता; 456.94 करोड़ से होगा कायाकल्प

कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम बनने जा रहा है, जिसकी क्षमता ...और पढ़ें

HighLights

- उप्र में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम बनेगा ग्रीन पार्क

- 456.94 करोड़ के बजट से बनेगा 55 हजार दर्शक क्षमता युक्त होगा ग्रीन पार्क

- 350 करोड़ बजट पहले हो चुका स्वीकृत, इकाना से ज्यादा होगी दर्शक क्षमता

अंकुश शुक्ला, कानपुर। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क उप्र में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता का स्टेडियम बनेगा।जहां पर 50 हजार दर्शक क्षमता वाले लखनऊ के इकाना स्टेडियम से ज्यादा दर्शक मैच देख सकेंगे। बजट में 350 करोड़ की धनराशि स्वीकृति के बाद स्टेडियम के लिए अब प्रारंभिक एस्टीमेट 456.94 करोड़ कर दर्शक क्षमता को 55 हजार तक पहुंचाने की तैयारी है।

इसके लिए पीडब्ल्यूडी (भवन) लखनऊ के मुख्य अभियंता ने निरीक्षण के बाद एस्टीमेट तैयार कर रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी के ईपीसी मिशन तकनीकी सेल के मुख्य अभियंता को भेज दी है।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि ग्रीन पार्क भारतीय क्रिकेट की विरासत है। इसको संजोने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

ग्रीन पार्क उप्र में सर्वाधिक दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम बनेगा। इसकी प्रक्रिया तेज हो गई है। 350 करोड़ रुपये से बनने वाले डीपीआर में स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 35 हजार निर्धारित की गई है। जिसे अब सांसद की पहल पर पीडब्ल्यूडी की ओर से स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य का प्रारंभिक एस्टीमेट तैयार कर दे दिया है। जिसमें बजट का बढ़ाकर 456.94 करोड़ किया गया है।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि नए प्रस्ताव से ग्रीन पार्क स्टेडियम प्रदेश में सर्वाधिक दर्शक क्षमता वाला होगा। 55 हजार दर्शक क्षमता के अनुसार जीर्णोद्धार का कार्य होगा। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के बाद आगे की प्रक्रिया तेज होगी। नए ग्रीन पार्क में टेस्ट, आइपीएल, वनडे व अंतरराष्ट्रीय मुकाबले कराए जा सकेंगे। टी-20 का रोमांच भी दर्शक देख सकेंगे।

अभी तक स्टेडियम की कम होती दर्शक क्षमता व अधूरे ड्रेनेज सिस्टम के कारण मेजबानी हर बार छीन जाती थी। 350 करोड़ के बजट से 24 महीने में काम तीन चरणों में होना है। इसके लिए 45 करोड़ की की धनराशि भी जारी की जा चुकी है। जबकि, जीर्णोद्धार के लिए अभी तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सका।

छह को ग्रीन पार्क में गौरव कप

सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि छह सितंबर को ग्रीन पार्क में अंतिम मुकाबला गौरव कप के रूप में खेला जाएगा। कानपुर एकादश और सांसद एकादश के बीच होने वाले मुकाबले में सांसद एकादश की ओर से संसदीय कामर्स कमेटी के सदस्य खेलेंगे। जिसकी कप्तानी दिग्गज क्रिकेटर यूसुफ पठान व कानपुर एकादश की कप्तानी पूर्व क्रिकेटर अंकित राजपूत करेंगे।

15 बिंदुओं पर होगी न्यू प्लेयर्स पवेलियन की जांच

ग्रीन पार्क स्टेडियम में बने न्यू प्लेयर्स पवेलियन की शासन से जांच आई है। खेल विभाग के निदेशक डा. आरपी सिंह ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता प्रयागराज निवासी मुकेश कुमार द्विवेदी ने न्यू प्लेयर्स पवेलियन की टेंडर प्रक्रिया और हैंडओवर के दौरान अनियमितता समेत 15 बिंदुओं पर शिकायत की है।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि शासन से जांच आई है। सभी बिंदुओं पर जांच के कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जांच में कितने लोगों ने टेंडर डाला था। कितने अखबारों में टेंडर प्रक्रिया के लिए विज्ञापन दिया गया था। कब हैंड ओवर हुआ था। निर्माण कार्य से जुड़े दस्तावेज की जांच की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें