होम›उत्तर प्रदेश›कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, शटर से निकलता दिखा धुआं, आसपास की दुकानों में दहशत, दमकल का इंतजार
उत्तर प्रदेश

कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, शटर से निकलता दिखा धुआं, आसपास की दुकानों में दहशत, दमकल का इंतजार

{"_id":"6aa0dd34bd5964994501b8dc","slug":"kanpur-fire-breaks-out-at-central-bank-of-india-smoke-seen-billowing-from-the-shutter-panic-among-nearby-shops-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क…

Amar Ujala के अनुसार9 सितंबर 2026 को 04:31 am बजे
कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, शटर से निकलता दिखा धुआं, आसपास की दुकानों में दहशत, दमकल का इंतजार

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6aa0dd34bd5964994501b8dc","slug":"kanpur-fire-breaks-out-at-central-bank-of-india-smoke-seen-billowing-from-the-shutter-panic-among-nearby-shops-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, शटर से निकलता दिखा धुआं, आसपास की दुकानों में दहशत, दमकल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, शटर से निकलता दिखा धुआं, आसपास की दुकानों में दहशत, दमकल का इंतजार

Wed, 09 Sep 2026 09:44 AM IST

Himanshu Awasthi

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

Published by: Himanshu Awasthi

Updated Wed, 09 Sep 2026 09:44 AM IST

सार

Kanpur News: बिल्हौर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। शटर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद दमकल और बैंक कर्मियों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। बैंक का शटर बंद होने के कारण अंदर से धुएं का भारी गुबार निकलने लगा। सुबह-सुबह बैंक से धुआं निकलता देख स्थानीय निवासियों, पास ही स्थित एटीएम के सुरक्षाकर्मियों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह जब लोग दुकानों और रोजाना के कामों के लिए निकले, तो उन्होंने बैंक के शटर की दरारों से घना धुआं बाहर निकलते देखा। इससे आसपास की दुकानों और आवासीय मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी गई है।

विज्ञापन

दमकल का इंतजार

घटना की जानकारी के बाद भी अब तक बैंक कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इसमसे अंदर लगी आग के विकराल होने की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित नजर आए। मोहल्ले वासियों ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है और दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें