इंटरनेशनल ट्रेड-शो में कन्नौज के इत्र और गट्टा का प्रदर्शन: अमित शाह और सीएम योगी ने किया ट्रेड-शो का उद्घाटन, मंत्री असीम अरुण ने कन्नौज के स्टॉल देखे - Kannauj News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kannauj - UP International Trade Show | Amit Shah & Yogi Adityanath Inauguration इंटरनेशनल ट्रेड-शो में कन्नौज के इत्र और गट्टा का प्रदर्शन:अमित शाह और सीएम योगी ने किया ट्रेड-शो का…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kannauj
- UP International Trade Show | Amit Shah & Yogi Adityanath Inauguration
इंटरनेशनल ट्रेड-शो में कन्नौज के इत्र और गट्टा का प्रदर्शन:अमित शाह और सीएम योगी ने किया ट्रेड-शो का उद्घाटन, मंत्री असीम अरुण ने कन्नौज के स्टॉल देखे
- कॉपी लिंक
कन्नौज के इत्र और प्रसिद्ध मिठाई गट्टा को ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0’ में स्थान मिला। इस ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जहां समाज कल्याण मंत्री ने पहुंच कर स्टाल देखा और इसकी सराहना की।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के शुभारंभ के अवसर पर कन्नौज के ऐतिहासिक और विशिष्ट उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं अंत्योदय दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस ट्रेड शो का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार और नए अवसरों से जोड़ना है।
इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कन्नौज के स्टॉलों का भ्रमण किया और स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। ट्रेड शो में कन्नौज के विश्वप्रसिद्ध इत्र (Attar), प्रसिद्ध मिष्ठान कलावती गट्टा तथा कृषि तकनीक को बढ़ावा देने वाले इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
मंत्री असीम अरुण ने कहा, यह पूरे कन्नौज के लिए गर्व की बात है, कि हमारे पारंपरिक उद्योगों, स्वाद और उन्नत कृषि तकनीकों को इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला है। पंडित दीनदयाल के 'अंत्योदय' के सपने को साकार करते हुए यह मंच कन्नौज की स्थानीय पहचान को वैश्विक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपीआईटीएस: दुनिया के सामने है योगी का रिपोर्ट कार्ड

Uttar Pradesh: Sugarcane farmers have six days to seek membership, apply for yield increase - ChiniMandi

कोका-कोला से अडाणी तक... गोरखपुर में 164 बड़ी कंपनियां लगाएंगी प्लांट, 20,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार - gorakhpur gbc 50 9400 cr investment surpasses target


