यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा, इस एक सवाल ने उलझा दी पूरी कहानी
{"_id":"6a83c87025ea7401b50f3ce4","slug":"ips-officer-mother-murdered-indravati-murder-case-call-details-of-close-associates-being-scrutinized-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में IP…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a83c87025ea7401b50f3ce4","slug":"ips-officer-mother-murdered-indravati-murder-case-call-details-of-close-associates-being-scrutinized-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा, इस एक सवाल ने उलझा दी पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा, इस एक सवाल ने उलझा दी पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:57 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब पुलिस करीबियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। एसओजी-सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने फिर से सबूत जुटाए हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) की हत्या के मामले में पुलिस आसपास ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है। इंद्रावती के संपर्क में रहने वाले लोगों और उनके मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगा है। घर के आसपास व गांव में सीसीटीवी कैमरा न होने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव निवासी इंद्रावती का शव रविवार सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में मिला था। उनके मुंह से खून बह रहा था और शरीर से जेवर गायब थे। एसपी आशुतोष मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
देर रात शव का पोस्टमॉर्टम हुआ था, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। हालांकि, शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। विसरा सुरक्षित रखा गया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा गहन जांच की और मौके से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया।
3 of 13
एसपी की मां की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांव आने के बाद इंद्रावती की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा, इंद्रावती के घर आने-जाने वालों तथा घटना से एक दिन पहले उनसे मिलने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। देर शाम दो लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
5 of 13
घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा
सूत्रों के अनुसार, आशुतोष मिश्रा के घर का छोटा दरवाजा आमतौर पर खुला रहता था। इंद्रावती जब गांव आती थीं तो दालान में ही सोती थीं। ग्रामीणों के बीच उनका काफी सम्मान था, इसलिए सुरक्षा को लेकर भी किसी तरह की विशेष चिंता नहीं थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में बारिश से 5 हजार घरों में भरा पानी: कई मकानों में 6 फीट तक पानी, लोग बोले- क्या खाएं, कहां जाएं - Prayagraj (Allahabad) News

गोरखपुर में सीएम योगी का ऐलान, 500 और पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी; अखाड़ों को भी मिलेगा सरकारी सहयोग - yogi adityanath 500 more athletes to get up govt jobs

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: अजय राय बोले-RSS पथ संचलन में तिरंगा शामिल करे, काशी के सभी प्रमुख घाट डूबे - Varanasi News


