होमक्राइमवाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: अजय राय बोले-RSS पथ संचलन में तिरंगा शामिल करे, काशी के सभी प्रमुख घाट डूबे - Varanasi News
क्राइम

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: अजय राय बोले-RSS पथ संचलन में तिरंगा शामिल करे, काशी के सभी प्रमुख घाट डूबे - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi News | Ajay Rai RSS Statement & Ganga Ghats Flooding Update वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:अजय राय बोले-RSS पथ संचलन में तिरंगा शामिल करे, काशी के सभी प्रमुख घाट…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:  अजय राय बोले-RSS पथ संचलन में तिरंगा शामिल करे, काशी के सभी प्रमुख घाट डूबे - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi News | Ajay Rai RSS Statement & Ganga Ghats Flooding Update

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:अजय राय बोले-RSS पथ संचलन में तिरंगा शामिल करे, काशी के सभी प्रमुख घाट डूबे

- कॉपी लिंक

नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…

वाराणसी में ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि RSS पथ संचलन में तिरंगा और राष्ट्रगीत शामिल करे। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। कई घाटों का संपर्क टूट गया है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1- अजय राय बोले- पथ संचलन में तिरंगा शामिल करे RSS, भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराएंगे

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि RSS पथ संचलन में तिरंगा और राष्ट्रगीत शामिल करे। रविवार को बनारस में भाजयुमो के प्रदर्शन और मशाल जुलूस को उन्होंने लोकतंत्र की हत्या और अराजकता बताया। कहा कि कांग्रेस पुलिस और कोर्ट में केस दर्ज कराएगी। पूरी खबर पढ़ें…

2- सपा-भाजपा नेता अखाड़े में भिड़े, दोनों बराबरी पर रहे; चुनाव भी आमने-सामने लड़ा था

वाराणसी में नागपंचमी पर BHU के बचऊ वीर अखाड़े में सपा नेता अमन यादव और भाजपा पार्षद राम सिंह कल्लू आमने-सामने आ गए। करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच कुश्ती हुई, लेकिन कोई किसी को चित नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा और 5100 रुपए का इनाम दोनों में बांट दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

3- BHU में डॉग अटैक मामला गरमाया, NSUI ने कुलपति से पूछा-कुत्ता रखने की अनुमति कैसे मिली

BHU परिसर में महिला प्रोफेसर के पालतू कुत्ते के हमले में घायल 11 वर्षीय बच्चे की हालत पांच दिन बाद भी नाजुक है। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बच्चे को करीब 50 टांके लगे हैं। NSUI कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पूरी खबर पढ़ें…

4- गंगा का जलस्तर बढ़ा, सभी प्रमुख घाट डूबे; हरिश्चंद्र घाट की सीढ़ियों पर हो रहा दाह संस्कार

वाराणसी में सोमवार सुबह से दोपहर तक बारिश होती रही। 30°C तापमान के बीच गंगा का जलस्तर करीब 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। सुबह 8 बजे जलस्तर 65.80 मीटर दर्ज हुआ। सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो चुके हैं और कई घाटों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें…

5- वाराणसी एयरपोर्ट पर 'नॉट-लोडेड' पिस्टल से चली थी गोली, शिवसेना नेता से 4 घंटे हुई पूछताछ

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को पिस्टल की जांच के दौरान गोली चलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद कमलेश राय से चार घंटे पूछताछ की गई। 21 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई जारी है, जबकि गोली के खोखे की तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ें…

6- वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कार ने कांवड़ियों को कुचला, 1 की मौत और 3 की हालत गंभीर

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने कांवरियों के जत्थे को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क किनारे आराम कर रहे एक कांवरिए की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। पुलिस CCTV के जरिए कार की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…

7- काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा, विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

वाराणसी में सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंचे शिवभक्तों और कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। पुष्पवर्षा होते ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से काशी गूंज उठी। पूरी खबर पढ़ें…

8- बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा-चक्काजाम, केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

वाराणसी के चितईपुर स्थित केयर हॉस्पिटल में सोमवार को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। चेस्ट में इंफेक्शन के चलते वह तीन दिन से भर्ती था। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और सड़क पर संचालकों के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें…

9- काशी के 80 फीट गहरे नागकूप में नागलोक होने की मान्यता, नागपंचमी पर आज भी होता है शास्त्रार्थ

वाराणसी के जैतपुरा में नाग कूप साल में सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है। 80 फीट गहरे इस कूप को नागलोक से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि महर्षि पतंजलि ने यहीं तपस्या कर योगसूत्र की रचना की थी। आज भी नागपंचमी पर यहां पूजा के साथ शास्त्रार्थ होता है। पूरी खबर पढ़ें…

10- मुठभेड़ में 2 चेन स्नेचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 4 राउंड फायरिंग के बाद पकड़े गए बदमाश

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर में रविवार आधी रात रिंग रोड पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गोरखपुर के रहने वाले हैं और वाराणसी में कई लूट की वारदातों में शामिल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें