एशिया कप में जीतीं बेटियां, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, क्या बोले अमित शाह और सीएम योगी?
एशिया कप में जीतीं बेटियां, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, क्या बोले अमित शाह और सीएम योगी? भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह से लेक…

सौजन्य से:- ABP News
एशिया कप में जीतीं बेटियां, नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, क्या बोले अमित शाह और सीएम योगी?
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह से लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का रिएक्शन आया है.
भारतीय महिला टीम के श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी खड़े देखते रह गए, लेकिन महिला टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी नहीं ली. इस पर राष्ट्रपति के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रतिक्रिया आई है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने पर टीम इंडिया की सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बेटियों ने पूरे टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार खेल दिखाया और सभी मैच जीते. उन्होंने देश का मान बढ़ाया है. वे हमारे युवाओं, खासकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं. मुझे यकीन है कि वे सफलता और उत्कृष्टता की कई और प्रेरणादायक कहानियां रचेंगी.
India sets another milestone in Asian cricket.
— Amit Shah (@AmitShah) September 13, 2026
Heartiest congratulations to our champions on clinching the 8th Women's Asia Cup title. You have thrilled the nation with your undisputed dominance throughout the tournament and paved the path of inspiration for millions. pic.twitter.com/AvKjh76Obs
अमित शाह ने क्या कहा
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत ने एशियाई क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल की है. 8वां महिला एशिया कप खिताब जीतने पर हमारी चैंपियंस को बहुत-बहुत बधाई. पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार दबदबे से आपने देश को रोमांचित किया है और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है.
ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, असाधारण...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 13, 2026
महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक अभिनंदन और समस्त देशवासियों को हृदयतल से बधाई!
आपकी यह स्वर्णिम विजय भारत के गौरव को नई ऊंचाई देने के साथ करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान और उनके…
क्या बोले सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर इसे ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, असाधारण बताया. उन्होंने कहा कि महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक अभिनंदन और समस्त देशवासियों को हृदयतल से बधाई. आपकी यह स्वर्णिम विजय भारत के गौरव को नई ऊंचाई देने के साथ करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान और उनके संकल्पों को नया सामर्थ्य देगी. आप सभी भारत का गौरव हैं.
बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एशिया कप में यादगार जीत के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व का पल है और भारत में महिला क्रिकेट के बढ़ते कद का सबूत है. उम्मीद है कि यह जीत अनगिनत युवा लड़कियों को इस खेल को अपनाने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी.
ये भी पढ़ें
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


