होमक्राइम'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
क्राइम

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस UP Politics: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने योगी सरकार की गोमूत्र खरीद योजना पर तंज कसा. उन्होंने रोजगार, बेरोजगारी और छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार प…

ABP News के अनुसार11 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस

सौजन्य से:- ABP News

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस

UP Politics: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने योगी सरकार की गोमूत्र खरीद योजना पर तंज कसा. उन्होंने रोजगार, बेरोजगारी और छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

उत्तर प्रदेश में गोमूत्र खरीद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी सरकार की इस पहल पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान देना चाहिए, न कि ऐसे मुद्दों पर जो जनता की प्राथमिक समस्याओं से जुड़े नहीं हैं.

इमरान मसूद ने गोमूत्र खरीद योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बस इसी काम पर रह गए... रोजगार भी दोगे कि नहीं." उन्होंने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और रोजगार जैसे मुद्दों का समाधान चाहती है.

लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन

'ये फोडर स्कैम से भी बड़ा स्कैम है'

कांग्रेस सांसद ने गोमूत्र खरीद के फैसले पर कटाक्ष करते हुए इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से जुड़े पहलुओं की जांच होनी चाहिए. ये फोडर स्कैम(चारा घोटाला) से भी बड़ा स्कैम है. हालांकि सरकार की ओर से इस योजना को लेकर पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बताया गया है. इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार को असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने, किसानों की समस्याओं का समाधान करने और महंगाई कम करने की जरूरत है.

अमित शाह के बयान पर भी कांग्रेस का हमला

दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी इमरान मसूद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन चलने की जिम्मेदारी कौन लेगा? कांग्रेस सांसद ने कहा कि जवाबदेही तय करने के लिए विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है.

झारखंड छात्र आंदोलन पर भी दिया बयान

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड सरकार छात्रों की मांगों को सुनेगी और समाधान निकालने की कोशिश करेगी. वहीं उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला.

"छात्रों की आवाज दबाई जा रही है"

इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार विरोध की आवाज को दबाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई बाहरी ताकत आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश करती है तो इससे छात्रों के असली मुद्दे कमजोर हो सकते हैं. कांग्रेस सांसद के बयानों के बाद गोमूत्र खरीद योजना और छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है.

आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें