वाराणसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; जून में तैनात हुए सीएमओ हटाए गए, जानिए नए CMO के बारे में
वाराणसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; जून में तैनात हुए सीएमओ हटाए गए, जानिए नए CMO के बारे में पंडित दीनदयाल चिकित्सालय और लाल बहादुर चिकित्सालय में भी तैनाती हुई. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 11, 20…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; जून में तैनात हुए सीएमओ हटाए गए, जानिए नए CMO के बारे में
पंडित दीनदयाल चिकित्सालय और लाल बहादुर चिकित्सालय में भी तैनाती हुई.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 11, 2026 at 12:00 PM IST
वाराणसी: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वाराणसी में कई बड़े पदों पर बदलाव किए गए हैं. इसमें संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मिर्जापुर मंडल के डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है.
वहीं वाराणसी के पंडित दीनदयाल चिकित्सालय और लाल बहादुर चिकित्सालय रामनगर में भी के मेडिकल ऑफीसरों की नियुक्ति की गई है. यहां लंबे वक्त से यह पद खाली चल रहे थे. मौजूदा सीएमओ वाराणसी डॉ. मुकेश कुमार को यहां से नई तैनाती दी गई है, लेकिन अभी शासनादेश में उनके नई नियुक्ति का कोई जिक्र नहीं किया गया है. वाराणसी में उन्होंने जून 2026 में ही सीएमओ पद का कार्यकाल समय था और जल्द ही उनको यहां से ट्रांसफर कर दिया गया है.
दरअसल वाराणसी में संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मिर्जापुर मंडल रह चुके डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को तैनाती देना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि डॉक्टर एमपी सिंह वाराणसी में लंबे वक्त तक पहले भी कार्य कर चुके हैं. वह नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर रहे थे और वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में किया जा रहे हैं. प्रयासों में उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा था.
डॉ. एमपी सिंह बेहद मिलनसार और सख्त अधिकारी माने जाते हैं और कोरोना कल में वाराणसी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात रहते हुए उन्होंने तत्कालीन सीएमओ डॉक्टर बीवी सिंह के साथ मिलकर नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था और साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में भी महत्वपूर्ण किरदार अदा किया था.
उस वक्त भी जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीवी सिंह कॉविड पॉजिटिव हुए थे तो एमपी सिंह को ही कार्यकारी सीएमओ बनाया गया था, जिससे इस महामारी के दौर में सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर असर न पड़े.
फिलहाल डॉ. एमपी सिंह वाराणसी के प्रशासनिक और उद्यमियों के बनारस क्लब के लगातार 5 साल सचिव भी रहे हैं. उन्होंने क्लब में सर्वाधिक वोट पाकर जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था और उनका पैनल हमेशा क्लब में सर्वाधिक प्रत्याशी भी जीतवाता रहा है.
फिलहाल वाराणसी में उनकी तैनाती के बाद शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होगा. यह अंदेशा लगाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त वाराणसी के पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा को इस अस्पताल का सीएमएस बना दिया गया है, जबकि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. प्रवीन रंजन को अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें: यूपी हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में नंबर वन बना बनारस, जानिए किन वजहों से मिला टॉप प्लेस
यह भी पढ़ें: Varanasi में सुधरीं चिकित्सीय सुविधाएं, आरसीएच पर जिले का तीसरा स्थान
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: कारीगरों को मुफ्त ट्रेनिंग, टूलकिट और लोन की सुविधा

यूपी चुनाव में 15% Gen-Z वोटर बनेगा किंगमेकर? जानें युवा वोट बैंक पर क्यों सभी दलों की नजर

यूपी के गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, एफपीओ की नई पहल


