होमक्राइमप्रयागराज में BTech छात्रा से प्रोफसर ने रेप किया: बोला- किसी को बताया तो करियर खराब कर दूंगा, उड़ीसा की रहने वाली है स्टूडेंट - Prayagraj (Allahabad) News
क्राइम

प्रयागराज में BTech छात्रा से प्रोफसर ने रेप किया: बोला- किसी को बताया तो करियर खराब कर दूंगा, उड़ीसा की रहने वाली है स्टूडेंट - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj MNNIT Professor Arrested For Raping BTech Student प्रयागराज में BTech छात्रा से प्रोफसर ने रेप किया:बोला- किसी को बताया तो करियर खराब कर दूंगा, उड़ीसा की रहने…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
प्रयागराज में BTech छात्रा से प्रोफसर ने रेप किया:  बोला- किसी को बताया तो करियर खराब कर दूंगा, उड़ीसा की रहने वाली है स्टूडेंट - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Prayagraj MNNIT Professor Arrested For Raping BTech Student

प्रयागराज में BTech छात्रा से प्रोफसर ने रेप किया:बोला- किसी को बताया तो करियर खराब कर दूंगा, उड़ीसा की रहने वाली है स्टूडेंट

- कॉपी लिंक

प्रयागराज में BTech छात्रा से कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर ने रेप किया। छात्रा ने बताया कि सोमवार दोपहर वह पढ़ने के लिए प्रोफेसर के कमरे में गई थी। पढ़ाने के दौरान आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

मैंने विरोध किया तो बोला- अगर तुमने शोर मचाया या किसी को कुछ बताया तो तुम्हें फेल कर दूंगा। तुम्हारी डिग्री रुकवा दूंगा। तुम्हारा करियर खराब कर दूंगा।

छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर है। मंगलवार को पुलिस छात्रा का मेडिकल कराएगी। घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र की है।

दो साल से छात्रा को पढ़ा रहा आरोपी प्रोफेसर

उड़ीसा की रहने वाली छात्रा ने बताया कि मैं बीटेक थर्ड ईयर में पढ़ती हूं। MNNIT से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कर रही हूं। एक साल पहले जब मैं सेकेंड ईयर में थी। तब प्रोफेसर सौगातो राय मुझे माइक्रोप्रोसेसर सब्जेक्ट पढ़ाते थे।

सेकेंड ईयर होने के बाद अवकाश के दौरान मेरे घरवाले यहां आ गए। कॉलेज के गेस्ट हाउस में रुके थे। एक दिन हम सभी लोग कॉमन हॉल में खाना खा रहे थे। तभी प्रोफेसर सौगातो राय भी वहां आ गए। वह मेरे घरवालों के पास आया और बोला कि आपकी बेटी को मैं पढ़ाता हूं।

तब मेरी मां ने प्रोफेसर से पढ़ाई में मदद करने की बात कही थी। उस समय प्रोफेसर सौगातो राय ने कहा कि मैं मदद करुंगा। मगर मैं अपने केबिन में नहीं पढ़ा सकता। वहां पढ़ाऊंगा तो लोग गलत आरोप लगाएंगे।

यह मेरे फ्लैट पर आए तो मैं पढ़ा सकता हूं। इसके बाद मेरे पिता ने भी सौगातो राय से बात की। उसे घर पर डिनर पर बुलाया। इसके बाद मैं उसके पास पढ़ने जाने लगी। 6 अगस्त को मेरे घरवाले चले गए। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर ने स्नैप चैट से बात करना शुरू कर दिया। अश्लील बातें करने लगा। उसने मुझसे कहा कि वह मुझे गले लगाना चाहता है।

9 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे मैं हॉस्टल से लाइब्रेरी जा रही थी। रास्ते में आरोपी प्रोफेसर ने रोक लिया। उसने मुझसे पूछा कि कहां जा रही हो? मैंने जवाब दिया कि लाइब्रेरी जा रही हूं। उसने पहले मुझे केबिन में आने को कहा, फिर बोला कि मेरे कमरे में आओ। वहीं तुम्हें पढ़ाएंगे।

आवास पर बुलाकर रेप किया, फेल करने की धमकी दी

मैं पैदल उसके आवास पर पहुंची। यहां उसने मुझसे कहा कि बेड पर बैठ जाओ। आज यहीं पढ़ाएंगे। मैं बैठी तो वह मुझे छूने लगा। मैंने कहा कि तुम शादीशुदा हो। मैं आपकी स्टूडेंट हूं। आप ऐसा विहैब नहीं कर सकते।

उसने मुझे कसकर पकड़ लिया और मेरे कान और गाल पर किस कर लिया। मैंने विरोध किया और मैं उठकर जाने लगी। तभी उसने मुझे धक्का देकर बेड पर गिरा दिया। मैं चिल्लाने लगी तो वह बोला कि अगर किसी को पता चला तो मैं तुम्हारी बीटेक की डिग्री रुकवा दूंगा। तुम्हें फेल करवा दूंगा। इसके बाद उसने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरे साथ रेप किया।

मैं भागकर अपने घर पहुंची। सोमवार को छात्रा शिवकुटी थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस छात्रा के बयान, उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

……………..

ये खबर भी पढ़िए- मां बोलीं-जिसके लिए पिता से लड़ी, उसी ने हत्या की:बेटी दामाद को बहुत प्यार करती थी; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने गड़ासे से काटा था

‘9 साल पहले बेटी ने पिता से लड़कर जिस लड़के से शादी की थी, उसी ने उसकी जान ले ली। हमने भी बेटी की खुशी के लिए हां कर दिया था। क्या पता था कि वो हत्यारा निकलेगा? मेरी बेटी दिलीप को बहुत प्यार करती थी। शादी के बाद वो एक दिन भी मेरे पास आकर नहीं रुकी। मेरी बेटी की मौत के बदले तीनों हत्यारे भाइयों को फांसी की सजा दी जाए।’

यह कहना है सरकारी टीचर दिलीप कुमार यादव की सास का, जिसने अपनी पत्नी शालिनी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शालिनी की मौत का कारण डूबना आया है, जबकि उसके शरीर पर 7 गहरे घाव मिले हैं।

दैनिक भास्कर की टीम शालिनी के मायके फतेहपुर पहुंची, तो उनकी मां का दर्द और गुस्सा छलक पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

- बात खरी हैमायावती के भतीजे आकाश BJP के दिग्गजों को भूले: मंत्री राजभर दौड़ाए गए; टीवी के राम से मिसेज बच्चन ने क्या पूछ लिया?

- अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV: प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई

- 'इस्लाम अपनाने पर पिता ने 2 बेटियों को कैद रखा': इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- बालिग को आस्था चुनने की आजादी; पिता-सरकार 25 लाख मुआवजा दें

- भास्कर एक्सक्लूसिवविधायक के लुटेरे समधी-दामाद ने कैसे 44 महिलाओं को ठगा: पीड़ित बोलीं- तलाकशुदा-विधवा को फंसाते, बेटे को भाई बताकर शादी करता

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें