होमराजनीतिकांग्रेस ने यूपी में छह जोन में बांटी संगठन की जिम्मेदारी
राजनीति

कांग्रेस ने यूपी में छह जोन में बांटी संगठन की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने यूपी में छह जोन में बांटी संगठन की जिम्मेदारी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त एआईसीसी सचिवों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया है। एआईसीसी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कार्य…

Hindustan के अनुसार11 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
कांग्रेस ने यूपी में छह जोन में बांटी संगठन की जिम्मेदारी

सौजन्य से:- Hindustan

कांग्रेस ने यूपी में छह जोन में बांटी संगठन की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त एआईसीसी सचिवों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया है। एआईसीसी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कार्यालय आदेश जारी किया, जिसमें विभिन्न जोनों के लिए सचिवों की नियुक्ति की गई है। सचिवों को संगठन की निगरानी, समीक्षा और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और पार्टी गतिविधियों की निगरानी के लिए कांग्रेस ने नवनियुक्त एआईसीसी सचिवों के बीच जोनवार जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है। उत्तर प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी एवं कांग्रेस के एससी विभाग के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार 10 अगस्त को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। जिम्मेदारियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

सचिवों की नियुक्तियाँ

आदेश के अनुसार अभिषेक दत्त को पूर्वांचल जोन,कुनाल चौधरी को ब्रज जोन, अब्दुल हन्नान को अवध जोन, वरुण चौधरी को प्रयाग जोन, जगदीश चंदर जांगिड़ को बुंदेलखंड जोन, और संजीव आर्य को पश्चिमी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलों का बंटवारा

पूर्वांचल जोन में 12 जनपद हैं जिनमें सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीर नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर शामिल है। अब्दुल हन्नान के अधीन अवध जोन में 11 जिले होंगे। वरुण चौधरी प्रयाग जोन के 12 जिलों, जगदीश चंदर जांगिड़ को बुंदेलखंड जोन के 13, कुनाल चौधरी को ब्रज जोन के 13 और संजीव आर्य को पश्चिमी जोन के 14 जिलों की जिम्मेदारी मिली है।

संगठन की निगरानी

एआईसीसी सचिवों को अपने-अपने जोन के जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक समन्वय, समीक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, संबंधित पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों और वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय कर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। साथ ही एआईसीसी और यूपीसीसी की ओर से जारी कार्यक्रमों व निर्देशों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा, संगठनात्मक दौरों और गतिविधियों की जानकारी तथा समय-समय पर रिपोर्ट एवं फीडबैक एआईसीसी प्रभारी को देने के निर्देश दिए गए हैं।

सामान्य प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें