होमक्राइममायावती के बनाए सड़क पर आज भी गड्ढा नहीं, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बहाने आकाश का तंज
क्राइम

मायावती के बनाए सड़क पर आज भी गड्ढा नहीं, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बहाने आकाश का तंज

मायावती के बनाए सड़क पर आज भी गड्ढा नहीं, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बहाने आकाश का तंज आकाश आनंद ने हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद के भाई ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे ब…

Hindustan के अनुसार11 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
मायावती के बनाए सड़क पर आज भी गड्ढा नहीं, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बहाने आकाश का तंज

सौजन्य से:- Hindustan

मायावती के बनाए सड़क पर आज भी गड्ढा नहीं, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बहाने आकाश का तंज

आकाश आनंद ने हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद के भाई ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनवाया। क्या इसमें इन्हें भ्रष्टाचार की बू नहीं आ रही? वहीं, मायावती के शासनकाल में बने एक्सप्रेसवे में एक भी गड्ढा नहीं है।

UP News: भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सोमवार को हाथरस के सादाबाद में बसपा प्रत्याशी अविन शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। आकाश आनंद ने कहा कि देश में बेकार एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। भाजपा सांसद के भाई ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनवाया। क्या इसमें इन्हें भ्रष्टाचार की बू नहीं आ रही? नोएडा और आगरा में बने एक्सप्रेसवे पर एक भी गड्ढा नहीं है। जो मायावती के शासनकाल में बना था।

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने अपने भाषण में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, नितिन गडकरी ने बयान दिया था कि 2024 तक भारत की सारी सड़कें अमेरिका से बेहतर बना देंगे। एक तो मुझे समझ नहीं आता कि इनका ऑब्सेशन क्या है, अमेरिका से बेहतर होने का। अमेरिका की असली हकीकत और हालत देखेंगे तो बोलेंगे कि हमारा हिंदुस्तान, हमारा भारत ही बेहतर है। लेकिन इन्होंने तो वादा कर दिया था कि हम 2024 तक इतनी पक्की सड़कें बना देंगे, गांव-गांव में सड़कें खींच देंगे कि अमेरिका पीछे छूट जाएगा।'

भाजपा सांसद के भाई की कंपनी ने बनाया एक्सप्रेसवे

आकाश आनंद ने आगे कहा, 'लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू होने के 18 दिनों में ही 84 से ज्यादा जगहों पर धंस गया। इसे बनाने में 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत लगाई थी। मैं तो बस कह रहा हूं कि वह भाजपा के सांसद के भाई की कंपनी थी। अब जरा कोई इस बात पर सवाल उठाए। क्यों आप मीडिया में इस पर बात नहीं करते? क्यों कोई नहीं पूछता कि देश का सबसे महंगा और सबसे बेकार एक्सप्रेसवे भाजपा के नेता के भाई ने बनाया है? क्या वहां पर करप्शन की बू नहीं आती आपको? पब्लिक का पैसा अब नहीं लूटा गया क्या? अब आप इनसे सवाल जरूर कीजिएगा कि कैसा बना है कानपुर लखनऊ का एक्सप्रेसवे।'

मायावती ने बनवाया आगरा और नोएडा एक्सप्रेसवे

उन्हेंने कहा, 'असली डेवलपमेंट क्या होता है, उन्हें हम आगरा और नोएडा का एक्सप्रेसवे दिखाएं। इतने सालों बाद भी आज ऐसा का ऐसा ही खड़ा है। एक गड्ढा नहीं है। इसे कहते हैं ईमानदारी, वफादारी और सही तरीके से काम करना। चाहें तो यह मुमकिन है। फीते काटने से डेवलपमेंट नहीं होता। उसी पर तो चलते हैं, दिल्ली आते-जाते हैं। उन्हें क्या पता कि इसे मायावती जी ने बनाया है।'

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें