यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी - up weather alert rain and lightning forecast for uttar pradesh
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट तो कुछ में उमस दर्ज की गई है। HighL…

सौजन्य से:- jagran.com
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट तो कुछ में उमस दर्ज की गई है।
HighLights
- पूर्वी यूपी में 18-20 सितंबर तक बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट।
- पश्चिमी यूपी में 18-19 सितंबर के बीच हल्की बारिश की चेतावनी जारी।
- दोनों क्षेत्रों में 20-24 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम भी शुष्क करेगा।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कई इलाकों में तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। बुधवार को प्रतापगढ़, कौशांबी और प्रयागराज समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बरसात हुई थी। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में एक-दो दिन गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना बनी हुई है।
यूपी में बारिश का अलर्ट
आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-20 सितंबर तक बारिश के साथ आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 21-24 सितंबर के बीच कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 18-19 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, 20-24 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


