होमउत्तर प्रदेशवाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में IMD ने भारी बार‍िश का यलो अलर्ट जारी क‍िया, अगला पूरा सप्‍ताह पड़ने जा रहा भारी - the imd has issued an alert for heavy to very heavy rainfall across purvanchal including varanasi over the coming week
उत्तर प्रदेश

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में IMD ने भारी बार‍िश का यलो अलर्ट जारी क‍िया, अगला पूरा सप्‍ताह पड़ने जा रहा भारी - the imd has issued an alert for heavy to very heavy rainfall across purvanchal including varanasi over the coming week

वाराणसी सहित पूर्वांचल में IMD ने भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया, अगला पूरा सप्ताह पड़ने जा रहा भारी मौसम विभाग ने वाराणसी और पूर्वांचल में पूरे अगले सप्ताह भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अल नीनो ...और पढ़ें H…

Jagran के अनुसार29 अगस्त 2026 को 10:31 am बजे
वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में IMD ने भारी बार‍िश का यलो अलर्ट जारी क‍िया, अगला पूरा सप्‍ताह पड़ने जा रहा भारी 
 - the imd has issued an alert for heavy to very heavy rainfall across purvanchal including varanasi over the coming week

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी सहित पूर्वांचल में IMD ने भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया, अगला पूरा सप्ताह पड़ने जा रहा भारी

मौसम विभाग ने वाराणसी और पूर्वांचल में पूरे अगले सप्ताह भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अल नीनो ...और पढ़ें

HighLights

- पूरे अगले सप्ताह वाराणसी और पूर्वांचल में भारी बारिश का अनुमान।

- मौसम विभाग ने 2 और 3 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

- भारी बारिश से गंगा और सरयू नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। अनुमानों के विपरीत अलनीनो का असर पूर्वांचल में नजर नहीं आ रहा है और पर्याप्त बारिश ने पूर्वांचल का हलक तर कर रखा है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आगामी पूरा सप्ताह बारिश की जद में रहने का अनुमान है।

शनिवार को सुबह बादलों की आवाजाही के साथ उमस का पर्याप्त असर बना रहा, दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में इजाफा हुआ और लोकल हीटिंंग ने बादलों की जो सक्रियता कराई उसकी वजह से दोपहर से लेकर शाम तक बूंदाबांदी का असर नजर आया। हालांकि मौसम विभाग के अनुमानों के अनुरूप लोकल हीटिंंग ही बारिश अभी तक वाराणसी सहित पूर्वांचल में करा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जो अलर्ट जारी किया है वह चौंकाने वाला है।

मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगामी दो और तीन सितंबर को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से भारी बारिश होने का अनुमान अगर सही साबित हुआ तो पूर्वांचल में गंगा और सरयू आदि नदियों में फिर उफान की स्थिति आ जाएगी। हालांकि नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ने भी लगा है। शनिवार को हो रही बारिश ने लोगों को उमस से भले राहत दी हो लेकिन अगले सप्ताह की चेतावनी भी कम चिंंताजनक नहीं है।

वहीं बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 33.5°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.3°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। जबकि रात में 006.1mm तक बारिश भी दर्ज की गई है। वहीं सुबह आर्द्रता न्यूनतम 78% और अधिकतम 88% दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लगातार बादलों की आवाजाही का सप्ताह भर तक के लिए संकेत जारी कर मौसमी दुश्वारी का अलर्ट जारी किया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें