होम›क्राइम›कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बाढ़ पीड़ितों के लिए कर दी बड़ी मांग
क्राइम

कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बाढ़ पीड़ितों के लिए कर दी बड़ी मांग

लखनऊ समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यना…

Navbharat Times के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बाढ़ पीड़ितों के लिए कर दी बड़ी मांग

सौजन्य से:- Navbharat Times

लखनऊ समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और फसल नुकसान का आकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

मोना मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में कहा कि चक्रवाती बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं।

इटौंजा और बीकेटी में तबाही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ के इटौंजा और बख्शी का तालाब क्षेत्रों में फसलें जलमग्न हो गई हैं। उन्होंने कहा कि फैजुल्लागंज में तटबंध नहीं होने के कारण 35 हजार से अधिक घरों में पानी भर गया है। उन्होंने पत्र में कहा कि मामा कॉलोनी, दाउदनगर, लोहरामऊ और घैला समेत आसपास के इलाकों में भी जलभराव से स्थिति खराब है।

हरदोई, बाराबंकी और अयोध्या में बाढ़ की स्थिति

आराधना मिश्रा ने पत्र में कहा कि लखीमपुर में शारदा नदी के कटान और गोला के रूरा सुल्तानपुर व बिजुआ में बाढ़ का असर है। उन्होंने कहा कि सीतापुर में सराय नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मोहल्ले प्रभावित हैं। साथ ही हरदोई के संडीला और सवायजपुर, बाराबंकी, अयोध्या और बलरामपुर में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

सरकार से फसल का मुआवजा देने की मांग की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में कहा कि बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और प्रभावित लोगों के सामने भोजन, पेयजल व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने संक्रमण और बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रभावित इलाकों में तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। सरकार से फसल नुकसान का समुचित सर्वेक्षण कराकर किसानों को मुआवजा देने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें