Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम की करवट से गिरा पारा, ठंड की मिली आहट - gorakhpur weather temperature drops winter nears
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम की करवट से गिरा पारा, ठंड की मिली आहट गोरखपुर में पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी ...और पढ़ें HighLights - 48 घंटे में गोर…

सौजन्य से:- Jagran
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में मौसम की करवट से गिरा पारा, ठंड की मिली आहट
गोरखपुर में पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी ...और पढ़ें
HighLights
- 48 घंटे में गोरखपुर का तापमान चार डिग्री लुढ़का।
- पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला, बादल और वर्षा संभव।
- गर्मी से राहत, ठंड के आगमन के अनुकूल परिस्थितियाँ बनीं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर के मौसम में बदलाव दिखने लगा है। पारा तेजी से गिरने लगा है। दो दिन पहले करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान मंगलवार को 31 डिग्री पर आ गया। यानी 48 घंटे में दिन के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री की कमी आई और मंगलवार को यह 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम में आए इस बदलाव ने गर्मी और उमस से राहत के साथ ठंड के आगमन की आहट भी मिलने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हुए मौसमी बदलाव के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा भी हो सकती है।
मंगलवार की सुबह भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से हल्की वर्षा हुई, जिसका असर तापमान पर दिखाई दिया। वर्षा और हवा का प्रभाव बना रहा तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ जंक्शन पुनर्विकास प्रोजेक्ट में भारी लेटलतीफी, PNC कंपनी पर रेलवे की नरमी
इससे दिन में उमस से राहत रहेगी और सुबह-शाम हल्की ठंडक बढ़ेगी। लगातार बादल और वर्षा का दौर रहा तो तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार, यह बदलाव ठंड के आगमन के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर सकता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: इंफ्रास्ट्रक्चर से निवेश तक, यूपी के विकास की कहानी बताएंगे दिग्गज

उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले योगी सरकार देगी बोनस और महंगाई भत्ता - uttar pradesh state employees will get a bonus and dearness allowance before diwali

लखनऊ एयरपोर्ट के पास टाटा प्रोजेक्ट्स के लेबर कैंप में भीषण आग, 2 मजदूर घायल - lucknow airport labor camp fire no casualties reported


