वाराणसी में 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान, VIDEO: दालमंडी में 15 मकान दो दिन में ध्वस्त, PWD कर रहा सड़क चौड़ीकरण - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Road Widening | PWD Demolition Drive Dalmandi Police Line Video वाराणसी में 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान, VIDEO:दालमंडी में 15 मकान दो दिन में ध्वस्त, PWD कर र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Road Widening | PWD Demolition Drive Dalmandi Police Line Video
वाराणसी में 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान, VIDEO:दालमंडी में 15 मकान दो दिन में ध्वस्त, PWD कर रहा सड़क चौड़ीकरण
- कॉपी लिंक
वाराणसी में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। इसी क्रम में दालमंडी गली चौड़ीकरण और पुलिसलाइन-कचहरी चौराह चौड़ीकरण की जद में आये मकानों का अंतिम ध्वस्तीकरण पीडब्ल्यूडी ने दो दिन में पूरा करा लिया। दोनों ही जगह पोकलैंड और जेसीबी मशीनें लगाकर मकानों को ध्वस्त किया गया।
कई मकान ताश के पत्तों की तरह पोकलैंड मशीन के द्वारा धराशायी कराए गए। इस दौरान मंगलवार को हुए ध्वस्तीकरण में 7 मशीनों ने दिन भर काम किया और 10 मकानों को तोड़ा तो दालमंडी में भी 6 मशीनों ने 10 मकानों को दिन भर में तोड़ दिया। मजदूरों ने कुछ मकानों पर हथौड़े भी चलाए।
अब जल्द ही इन दोनों जगहों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। दालमंडी में जहां जद में आये 181 मकानों को 132 करोड़ रुपए पीडब्ल्यूडी ने मुआवजे के रूप में बांटे। वहीं कचहरी से पुलिस लाइन तक जद में आये मकानों को अभी तक 80 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। ये सड़क संदहा तक करीब 10 किलोमीटर की बननी है। जिसके लिए 250 करोड़ का बजट पास है। ध्वस्तीकरण के वीडियो को देखने के लिए ऊपर फोटो को क्लिक कीजिये … देखें ध्वस्तीकरण की तस्वीरें …
- काशी दालमंडी में 181 मकान-मस्जिद ध्वस्त: 132 करोड़ मुआवजा दिया, 12 महीने तक एक्शन हुआ; दिसंबर तक मिलेगी मॉडल रोड
- रामनगर अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीजों का हंगामा: जांच के नाम पर पैसा मांगने का आरोप, पीड़ित और सीएमएस ने दर्ज कराई FIR
- सपा प्रत्याशी के साथ आए कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग: MLC आशुतोष सिन्हा के साथ नामांकन स्थल पहुंची थी भीड़, पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की
- BHU ट्रामा सेंटर में गलत सर्जरी की जांच शुरू: मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर CMO ने बनाई जांच कमेटी, 7 मार्च को हुई थी सर्जरी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

थाईलैंड की महिला से शादी करने वाला कानपुर का कारोबारी इरफान गिरफ्तार, 60 लाख ऐंठने और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

लखनऊ में बाढ़: पॉश कॉलोनियों में भी घुसा पानी, होटलों में शिफ्ट हुए परिवार

वाराणसी में VVIP आगमन पर आज रूट डायवर्जन, कई मार्गों पर यातायात प्रभावित, बदला रहेगा बसों का रूट - varanasi vvip visit major traffic diversions route changes


