होम›बिज़नेस›लखनऊ एयरपोर्ट के पास टाटा प्रोजेक्ट्स के लेबर कैंप में भीषण आग, 2 मजदूर घायल - lucknow airport labor camp fire no casualties reported
बिज़नेस

लखनऊ एयरपोर्ट के पास टाटा प्रोजेक्ट्स के लेबर कैंप में भीषण आग, 2 मजदूर घायल - lucknow airport labor camp fire no casualties reported

लखनऊ एयरपोर्ट के पास टाटा प्रोजेक्ट्स के लेबर कैंप में भीषण आग, 2 मजदूर घायल लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह लेबर कैंप में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। HighLights - लखनऊ एयरपोर्ट पर…

Jagran के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 10:04 am बजे
लखनऊ एयरपोर्ट के पास टाटा प्रोजेक्ट्स के लेबर कैंप में भीषण आग, 2 मजदूर घायल
 - lucknow airport labor camp fire no casualties reported

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ एयरपोर्ट के पास टाटा प्रोजेक्ट्स के लेबर कैंप में भीषण आग, 2 मजदूर घायल

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह लेबर कैंप में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

HighLights

- लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कैंप में आग।

- दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।

- कोई जनहानि नहीं, जांच जारी है।

जागरण टीम, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास टाटा प्रोजेक्ट्स के लेबर कैंप में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय भीषण आग लग गई। तीन मंजिला अस्थायी कैंप में बनी बैरक में आग तेजी से फैली। धमाके के साथ दो गैस सिलेंडर फटे। दो कामगार घायल हो गए। अग्निशमनकर्मियों ने करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया।

सरोजनी नगर फायर स्टेशन को सुबह 6:44 बजे आग की सूचना मिली। दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग की विकरालता को देखते हुए अतिरिक्त वाहनों को बुलाया गया। 22 हजार लीटर क्षमता का वाटर बाउजर और एयरपोर्ट से तीन फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे।

नौ फायर टेंडरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग में फंसे कामगारों को बाहर निकाला। इस दौरान कामगार निर्मल निवासी सहरसा, बिहार और राहुल कुमार निवासी सालीपुर, प्रतापगढ़ घायल हो गए। दमकलकर्मियों ने कैंप की पहली और दूसरी मंजिल पर चढ़कर करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि बैरक नंबर नौ में खाना बनाते समय आग लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि अस्थायी कैंप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

एयरपोर्ट परिसर से 800 मीटर दूर है कैंप

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, कैंप एयरपोर्ट परिसर से करीब 800 मीटर दूर लक्ष्मण चौक क्षेत्र के पास स्थित है। आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग टीम डोमेस्टिक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची।

वहीं, टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों के अनुसार, कंपनी की ओर से कामगारों को खाना उपलब्ध कराया जाता है। परिसर में खाना पकाने पर प्रतिबंध है। हादसे के बाद कामगारों को एहतियातन दूसरे बैरक और शेल्टर में भेज दिया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें