Gorakhpur News: गोरखपुर में शनिवार शाम से घरों में भरा पानी, खुद निकाल रहे लोग
Gorakhpur News: गोरखपुर में शनिवार शाम से घरों में भरा पानी, खुद निकाल रहे लोग Gorakhpur News: गोरखपुर में बेतियाहाता हनुमान मंदिर के आसपास शनिवार शाम से बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया है। इससे लोगों को परेशानी का…

सौजन्य से:- Hindustan
Gorakhpur News: गोरखपुर में शनिवार शाम से घरों में भरा पानी, खुद निकाल रहे लोग
Gorakhpur News: गोरखपुर में बेतियाहाता हनुमान मंदिर के आसपास शनिवार शाम से बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित परिवार जलनिकासी की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। गिरधरगंज में भी जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है और स्थानीय निवासी नगर निगम से मदद की अपील कर रहे हैं।
Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश के बाद बेतियाहाता हनुमान मंदिर के आसपास कई घरों में शनिवार शाम से पानी भरा हुआ है। पानी घरों के कमरों तक पहुंचने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रभावित परिवार खुद ही किसी तरह घरों से पानी निकालने में जुटे हैं। स्थानीय निवासी मनुषंकर त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे से उनके घर में पानी भरा है। घर के सभी कमरों तक पानी पहुंचने से काफी नुकसान हुआ है। पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण परिवार के लोगों ने खुद प्रयास कर घर से पानी बाहर निकाला।
उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित परिवारों की मदद करने की मांग की है। रविवार की सुबह 11 बजे तक मनुषंकर त्रिपाठी के अलावा रत्नेश्वर शुक्ल, सर्वेश मिश्रा समेत कई अन्य लोगों के घरों में भी पानी भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि लगातार जलभराव के कारण घर में रहना मुश्किल हो रहा है और सामान खराब होने का खतराअ बना हुआ है। उन्होंने नगर निगम से बेतियाहाता हनुमान मंदिर की तरफ जलभराव वाले घरों से तत्काल पानी निकालने की व्यवस्था कराने की मांग की है。
नाला जाम, गिरधरगंज में सड़क पर जलभराव से आवागमन प्रभावित
वार्ड संख्या 25 गिरधरगंज के महादेव झारखंडी मंदिर, कुनराघाट पुलिया के पास शिवम बर्तन स्टोर के सामने जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार की तेज बारिश के बाद जलभराव कम हुआ है लेकिन दिक्कतें बनी हुई हैं। स्थानीय निवासी राजवर्धन सिंह ने शिकायत की है कि नाला जाम होने के कारण सड़क और नीचे की ओर जाने वाले रास्ते पर काफी पानी जमा है। इससे लोगों को घरों से निकलने और पैदल व वाहनों से आवागमन में दिक्कत हो रही है। लंबे समय से पानी जमा रहने से गंदगी और बीमारी का खतरा भी बना है। उन्होंने नगर निगम से तत्काल नाले की सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर में सवा घंटे में 150 मिमी बारिश, आखिर क्यों बरसे बादल - gorakhpur heavy rain 150mm in 75 mins bay moisture wd

Bareilly News: बरेली से अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज की सीधी बस सेवा बंद

विंध्याचल जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, नवरात्र पर कौशांबी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से चलेंगी 200 स्पेशल बसें - navratri special upsrtc buses from prayagraj to vindhyachal


