होमक्राइमसीएम योगी बोले-कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन में टक्कर: कहा-सांसद जी ने आज भाषण नहीं दिया, गोरखपुर में ग्रीन सिटी रोड का उद्घाटन - Gorakhpur News
क्राइम

सीएम योगी बोले-कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन में टक्कर: कहा-सांसद जी ने आज भाषण नहीं दिया, गोरखपुर में ग्रीन सिटी रोड का उद्घाटन - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Road Inauguration | CM Yogi Adityanath Launches Green City Link सीएम योगी बोले-कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन में टक्कर:कहा-सांसद जी ने आज भाषण नहीं दिया, गोरखपुर…

bhaskar.com के अनुसार11 अगस्त 2026 को 10:18 pm बजे
सीएम योगी बोले-कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन में टक्कर:  कहा-सांसद जी ने आज भाषण नहीं दिया, गोरखपुर में ग्रीन सिटी रोड का उद्घाटन - Gorakhpur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Road Inauguration | CM Yogi Adityanath Launches Green City Link

सीएम योगी बोले-कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन में टक्कर:कहा-सांसद जी ने आज भाषण नहीं दिया, गोरखपुर में ग्रीन सिटी रोड का उद्घाटन

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। ग्रीन सिटी रोड के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा- आज सांसद जी ने कुछ बोला नहीं है। लगता है इन्होंने कुछ ज्यादा लोगों को भोज दे दिया है। कितने लोग उनके यहां भोज करने गए थे?

इसके बाद सीएम योगी ने लोगों से पूछा- कितने लोगों ने उनकी फिल्म देखी है? और कालीबाड़ी बाबा की फिल्म कितने लोगों ने देखी है?” इस पर वहां मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि बराबरी है।

सीएम योगी ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। करीब 1.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। लोकार्पण के बाद सड़क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

सीएम योगी के करीबी माने जाते हैं महंत रविंद्र दास

कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास को सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। सीएम के कार्यक्रमों में उन्हें अक्सर मंच पर जगह मिलती है। वह लंबे समय से गोरखनाथ मंदिर से भी जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि जब भी सीएम योगी का गोरखपुर में कोई कार्यक्रम होता है, महंत रविंद्र दास भी वहां नजर आते हैं।

देखिए 3 तस्वीरें…

अब पढ़िए सीएम की बड़ी बातें…

2 किमी लंबी सड़क से आवाजाही होगी आसान

सीएम योगी ने कहा- ग्रीन सिटी कॉलोनी से पदोनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक सड़क का लोकार्पण हो रहा है। इससे अब लोगों को आने-जाने में काफी आसानी होगी। करीब 2 किलोमीटर लंबी यह सड़क 70 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई है।

इस इलाके में लोग काफी समय से रह रहे हैं, लेकिन आने-जाने में परेशानी होती थी। रास्ता बहुत संकरा होने की वजह से बस और ट्रक तक नहीं आ पाते थे। इस मार्ग पर सरस्वती और आरपीएम एकेडमी समेत कई स्कूल भी हैं।

लखनऊ और सोनौली जाने में भी होगी आसानी

सीएम योगी ने कहा- लोगों ने इस इलाके में जमीनें ली हैं, इसलिए इस सड़क का महत्व और बढ़ जाता है। अब क्षेत्र के लोगों को अगर सोनौली, महाराजगंज या बलरामपुर की तरफ जाना है तो उन्हें शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राजघाट पुल के पास ट्रांसपोर्ट नगर से माधोपुर तक फोरलेन सड़क बनाने का काम भी चल रहा है। डोमिनगढ़ में फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इससे लखनऊ जाने वालों को ट्रांसपोर्ट नगर होकर जाने की जरूरत नहीं होगी। लोग यहीं से फोरलेन बाईपास पकड़कर लखनऊ जा सकेंगे।

इसी तरह लोग आसानी से सोनौली भी जा सकेंगे। इन सभी कामों के पूरा होने से शहर में आवाजाही आसान होगी। उन्होंने कहा कि पहले यहां रास्ता बहुत संकरा था और जलभराव की भी समस्या रहती थी। गोरखपुर में लगातार विकास के काम हो रहे हैं। इसी विकास को आगे बढ़ाने के लिए सांसद, विधायक और महापौर समेत सभी जनप्रतिनिधि यहां मौजूद हैं।

सांसद के भोज और फिल्म का भी किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा- आज सांसद जी ने भाषण क्यों नहीं दिया? लगता है कि उन्होंने कुछ ज्यादा लोगों को भोज दे दिया है। कितने लोग उनके यहां भोज करने गए थे? कितने लोगों ने उनकी फिल्म देखी है? और कालीबाड़ी बाबा की फिल्म कितने लोगों ने देखी है?

इस पर वहां मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। इस पर सीएम योगी ने कहा- बराबरी है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी ने सड़क का लोकार्पण किया

जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर ग्रीन सिटी मोड़ के पास नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटा और लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके बाद सीएम योगी इसी सड़क से होते हुए निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए जनसभा स्थल पहुंचे।

फूल बरसाकर और जयकारे लगाकर किया स्वागत

ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधा तक चौड़ी और मजबूत सड़क मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी दिखी। लोकार्पण के बाद जनसभा स्थल जाते समय करीब दर्जनभर जगहों पर लोगों ने जयकारे लगाए और फूल बरसाकर सीएम योगी का स्वागत किया।

------------------

ये खबर भी पढ़ेंः-

मां बोलीं-जिसके लिए पिता से लड़ी, उसी ने हत्या की:बेटी दामाद को बहुत प्यार करती थी; फतेहपुर में सरकारी टीचर ने गड़ासे से काटा था

‘9 साल पहले बेटी ने पिता से लड़कर जिस लड़के से शादी की थी, उसी ने उसकी जान ले ली। हमने भी बेटी की खुशी के लिए हां कर दिया था। क्या पता था कि वो हत्यारा निकलेगा? मेरी बेटी दिलीप को बहुत प्यार करती थी। शादी के बाद वो एक दिन भी मेरे पास आकर नहीं रुकी। मेरी बेटी की मौत के बदले तीनों हत्यारे भाइयों को फांसी की सजा दी जाए।’ यह कहना है सरकारी टीचर दिलीप कुमार यादव की सास का, जिसने अपनी पत्नी शालिनी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

जगह-जगह स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर सीएम योगी के स्वागत के लिए खड़े हैं। बच्चे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाकर उनका स्वागत करेंगे।

- कॉपी लिंक

सीएम योगी ने फीता काटकर सडक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सड़क को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

- कॉपी लिंक

राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के गोरखपुर-सोनौली मार्ग से शुरू होने वाली 2 लेन सड़क का सीएम योगी फीता काटकर उद्घाटन करेंगे।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम चल रहा है। इसी कड़ी में गोरखपुर-सोनौली मार्ग से जुड़ी इस सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया गया है।

यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर) से निकलकर ग्रीन सिटी और पटनिया होते हुए माधोपुर बांध तक पहुंचती है। सड़क के बेहतर होने से ग्रीन सिटी और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही माधोपुर बांध की तरफ जाने वाले लोगों को भी एक बेहतर वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा। सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण भी कराया गया है।

इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकेगी और जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

इस सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-2 की ओर से कराया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद अब इसे जनता को समर्पित किया जा रहा है।

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में पिछले करीब एक महीने के दौरान सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह तीसरी बड़ी सौगात है। इससे पहले 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था। करीब 11.6 किलोमीटर लंबी इस फोरलेन सड़क के निर्माण पर लगभग 690 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इसके बाद अब गोरखपुर-सोनौली मार्ग से माधोपुर बांध तक बनी सड़क को जनता को समर्पित किया जा रहा है। लगातार पूरी हो रही इन परियोजनाओं से शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है।

नई सड़क के चालू होने से ग्रीन सिटी, पटनिया, माधोपुर बांध और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में भी इस वैकल्पिक मार्ग की भूमिका अहम मानी जा रही है।

- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के शेयर 19% गिरे: निवेशकों से बोली PNC- हम नॉन-परफॉर्मर नहीं; क्या NHAI ने गलत जानकारी दी?

- पूर्वी यूपी से बादल गायब, पश्चिम में जोरदार बारिश: मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, मुजफ्फरनगर में सड़कें तालाब बनीं, 16 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

- अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV: प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई

- बात खरी हैआकाश भैया अखिलेश अंकल तो डिंपल चाची हो गईं: बुआ के डर से भाजपा नेताओं को भूले, 'राम' से मिसेज बच्चन ने क्या पूछ लिया?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें