सीएम योगी बोले: नौ साल में बदला यूपी का चेहरा, संतकबीरनगर के विकास में नहीं होगी कमी - yogi ups 9year development youth talent sant kabir nagar
सीएम योगी बोले: नौ साल में बदला यूपी का चेहरा, संतकबीरनगर के विकास में नहीं होगी कमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास की तस्वीर तेजी से बदली है, जिसमें नए मेडिकल कॉलेज और स्…

सौजन्य से:- Jagran
सीएम योगी बोले: नौ साल में बदला यूपी का चेहरा, संतकबीरनगर के विकास में नहीं होगी कमी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास की तस्वीर तेजी से बदली है, जिसमें नए मेडिकल कॉलेज और स्टार्टअप इकोसिस् ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल से आंकड़ों की तुलना करें तो आज उत्तर प्रदेश में नए एम्स, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, मैनेजमेंट कालेज और सूचना तकनीक के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है।
स्टार्टअप के लिए भी इकोसिस्टम तैयार किया गया है। सरकार विकास के हर क्षेत्र में जीरो टालरेंस की नीति के साथ काम कर रही है। नौजवानों और उनकी प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर के इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने जनपदवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि देश, प्रदेश और जिले की तरक्की तभी संभव है, जब जनता एकजुट होकर विकास के लिए सरकार का सहयोग करे।
गरीब, महिला और युवा सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं और नौजवानों को विभिन्न जनकल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं का सीधा लाभ दे रही है। बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में काम किया जा रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश गांव से लेकर शहर तक बदलता दिखाई दे रहा है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
जनसभा को इन्होंने भी किया संबोधित
जनसभा में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश और संतोष सिंह ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जिले में चल रहे विकास कार्यों को सरकार की उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
खबरें और भी
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद, राम ललित चौधरी, सेतभान राय, आदित्य यादव, सूरज सिंह, हैप्पी राय और दुर्गा प्रसाद राय मौजूद के अलावा मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीएम योगी बोले-कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन में टक्कर: कहा-सांसद जी ने आज भाषण नहीं दिया, गोरखपुर में ग्रीन सिटी रोड का उद्घाटन - Gorakhpur News

जाजमऊ में लगा भीषण जाम, आज भी कानपुर में इन जगहों पर रूट डायवर्जन - kanpur traffic diversion jajmau jam during ursa and tiranga yatra routes

संत कबीर नगर में सीएम योगी: 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं का शिलान्यास, कांग्रेस-सपा की नीतियों पर उठाए सवाल


