होमक्राइम'राहुल जी, अखिलेश जी आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं'; सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर से पूछा सवाल, जानिए वजह
क्राइम

'राहुल जी, अखिलेश जी आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं'; सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर से पूछा सवाल, जानिए वजह

सीएम योगी ने क्या कहा? सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर की जनसभा में कहा कि राहुल जी और अखिलेश यादव जी आप कितना पढ़े-लिखे हैं या नहीं है। आप लोगों की कही जाने वाली बातें कभी-कभी ऐसी होती है जो आप लोगों को कटघरे में खड…

Navbharat Times के अनुसार11 अगस्त 2026 को 07:18 pm बजे
'राहुल जी, अखिलेश जी आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं'; सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर से पूछा सवाल, जानिए वजह

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर नगर की जनसभा में कहा कि राहुल जी और अखिलेश यादव जी आप कितना पढ़े-लिखे हैं या नहीं है। आप लोगों की कही जाने वाली बातें कभी-कभी ऐसी होती है जो आप लोगों को कटघरे में खड़ा कर देती है। सीएम योगी ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि हमारे युवा-नौजवान हमारी पूंजी हैं। हम इन्हें स्किलफुल बनाकर देश और समाज के विकास के लिए तैयार कर रहे हैं। इन युवाओं के लिए जिस स्तर पर काम किए जाने की आवश्यकता थी, उसे डबल इंजन की भाजपा की सरकार ने आगे बढ़ाया है। स्किल देने के बाद युवाओं के लिए अपॉइंटमेंट की व्यवस्था हो रही है। स्टार्टअप का एक इकोसिस्टम तैयार किया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आईआईटी, मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला तैयार की गई है। स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स खोले गए हैं। नौजवानों के भविष्य को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने नेताओं से कहा कि आपकी सरकार के समय में प्रदेश में मेडिकल कॉलेज नहीं थे। आप लोगों ने मेडिकल कॉलेज बनाने में रुचि भी नहीं ली। आज आप केवल युवाओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

पूर्व की सरकार पर हमला

सीएम योगी ने हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि पिछली सरकारों में नौजवान-युवाओं के साथ न्याय नहीं हो पा रहा थ। उनकी नौकरी पर डकैती पड़ती थी। उनके साथ अन्याय होता था। इन अन्याय करने वालों को सरकार की ओर से पनाह मिलती थी। उन्होंने वर्तमान सरकार में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ एक्शन का भी जिक्र किया।

पेपर लीक पर एक्शन का जिक्र

सीएम योगी ने पेपर लीक जैसे मामलों में एक्शन का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है, अगर नौजवान के भविष्य के साथ किसी व्यक्ति या संस्था ने खिलवाड़ किया तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त करेंगे। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले को आजीवन कारावास की सजा भी करवाएंगे। सीएम योगी ने 2017 से पहले आम लोगों से लेकर युवाओं तक पर होने वाली घटनाओं का जिक्र किया।

सीएम ने कहा कि पहले गरीबों को राशन नहीं मिलता था। शासन की सुविधा का लाभ नहीं मिलता था। अब बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। पहले बिना सिफारिश गरीबों को आवास नहीं मिलता था। आज हर जरूरतमंद को आवास और शौचालय की सुविधा का लाभ मिला है। आज प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर हैं।

मौतों पर भी किया सवाल

संत कबीर नगर की जनसभा में सीएम योगी ने पिछली सरकारों में युवाओं और आम लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामलों पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि पहले बीमारी से मौतें होती थीं। कांग्रेस-सपा की सरकारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगता था। बच्चों की मौत पर वे कोई एक्शन तक नहीं ले पाए। कभी गरीबों की मौत पर उनके साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर का कायाकल्प हुआ है। वहां सुपर स्पेशलिटी की सुविधा है। गोरखपुर में एम्स खुल गया है।

सीएम ने कहा कि आज कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर जैसे जिलों में मेडिकल कॉलेज की एक लंबी श्रृंखला खड़ी हो गई है। यह सरकार की इच्छा शक्ति का परिणाम है। सीएम ने कहा कि नीति बन जाती है तो निर्माण भी हो जाता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें