Gorakhpur News: वाराणसी रोड पर बनेंगे दो आधुनिक कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स
{"_id":"695d59941069a0b06f0bbc75","slug":"two-modern-commercial-complexes-will-be-built-on-varanasi-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1188584-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाराणस…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"695d59941069a0b06f0bbc75","slug":"two-modern-commercial-complexes-will-be-built-on-varanasi-road-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1188584-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाराणसी रोड पर बनेंगे दो आधुनिक कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वाराणसी रोड पर बनेंगे दो आधुनिक कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ठेली-पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन भी विकसित करेगा नगर निगम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निगम शहर में व्यवस्थित व्यापार और सुगम यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी रोड पर दो आधुनिक कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स और एक वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए निगम की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर निगम की उपलब्ध भूमि का सर्वेक्षण और चिह्नांकन कर लिया है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, इस योजना का प्रमुख उद्देश्य उन दुकानदारों को राहत देना है, जिन्हें सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के कारण विस्थापित होना पड़ रहा है। प्रस्तावित कॉमर्शियल काॅम्प्लेक्स में इन दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर दुकानें दी जाएंगी। निरीक्षण में पाया गया कि वाराणसी रोड के किनारे कई भूखंडों का व्यवस्थित उपयोग नहीं हो रहा है। अब इन्हें सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाएगा। राजस्व विभाग से भूमि से जुड़े अभिलेख और नक्शे उपलब्ध कराए जाने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। डीपीआर में काॅम्प्लेक्स की डिजाइन, दुकानों की संख्या, पार्किंग, अग्नि सुरक्षा, बिजली-पानी व सौंदर्यीकरण शामिल होंगे। साथ ही वेंडिंग जोन में ठेला-पटरी व्यवसायियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान मुहैया कराया जाएगा, जिससे आम जनता को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि डीपीआर स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इससे नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक, NHAI ने लापरवाही पर कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट, 3 अफसरों पर भी गिरी गाज

योगी की अतिसक्रियता, बेचैनी या ताकत?

Namo Bharat Rapid Rail: 90 मिनट में कानपुर से अयोध्या, अब चलने वाली है ये खास ट्रेन!