होम›शिक्षा-करियर›सीएम योगी बोले- अगले पांच साल में लखनऊ को देश की एआई इनोवेशन सिटी बनाना टारगेट
शिक्षा-करियर

सीएम योगी बोले- अगले पांच साल में लखनऊ को देश की एआई इनोवेशन सिटी बनाना टारगेट

सीएम योगी बोले- अगले पांच साल में लखनऊ को देश की एआई इनोवेशन सिटी बनाना टारगेट मुख्यमंत्री ने एचसीएल आईटी सिटी लखनऊ के फेज-2 की आधारशिला रखी और परियोजना मॉडल का उद्घाटन किया. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published :…

ETV Bharat के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
सीएम योगी बोले- अगले पांच साल में लखनऊ को देश की एआई इनोवेशन सिटी बनाना टारगेट

सौजन्य से:- ETV Bharat

सीएम योगी बोले- अगले पांच साल में लखनऊ को देश की एआई इनोवेशन सिटी बनाना टारगेट

मुख्यमंत्री ने एचसीएल आईटी सिटी लखनऊ के फेज-2 की आधारशिला रखी और परियोजना मॉडल का उद्घाटन किया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 6, 2026 at 9:37 PM IST

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एचसीएल टेक लखनऊ के 10वें स्थापना दिवस पर कहा कि आने वाले पांच वर्ष में लखनऊ को देश की एआई इनोवेशन सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमे एआई, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटिंग और डीप टेक टेक्नोलॉजी सभी शामिल किए जाएंगे. उन्होंने इस कार्य मे एचसीएल को शामिल होने का आह्वान भी किया.

स्थापना दिवस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने एचसीएल आईटी सिटी लखनऊ के फेज-2 की आधारशिला रखी और परियोजना मॉडल का उद्घाटन किया. करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश वाले दूसरे चरण में लगभग छह हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. उन्होंने इमर्जिंग टेक स्किलिंग सेंटर का भी शुभारंभ किया.

वर्तमान में एक लाख करोड़ से अधिक का निर्यात : मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले आईटी और आईटीईएस के माध्यम से 12 से 15 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होता था, जो अब एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है. अगले चार वर्ष में इसे 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात भी 3800 करोड़ से बढ़कर 45 हजार करोड़ रुपये हो गया है और 2030 तक इसे दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाना है.

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में यूपी की हिस्सेदारी 55 फीसद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है. जबकि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट में प्रदेश का योगदान 60 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और आगरा में आईटी पार्क का संचालन हो रहा है. वाराणसी, बरेली, कानपुर और गोरखपुर में नए आईटी पार्क बनाए जा रहे हैं. नोएडा और लखनऊ को यू-हब यानी डीप टेक हब के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है.

डिजिटल इंडिया का मजाक बनाता था विपक्ष : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया का विजन दिया था तो उस समय विपक्ष मजाक बनाता था. इतना ही नहीं विपक्ष ने जनधन खाता खोलने को लेकर भी सवाल उठाए थे पर, आज दिल्ली हो या लखनऊ लाभार्थियों के खाते में बिना किसी बिचौलिए के डीबीटी के माध्यम से सीधे पैसा भेजा जा रहा है.

एक हजार छात्रों को एआई प्रशिक्षण देगा एचसीएल : एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने उत्तर प्रदेश को एचसीएल की कर्मभूमि बताते हुए कहा कि जब एचसीएल के टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग के सपने पर बहुत लोगों को भरोसा नहीं था, तब उत्तर प्रदेश ने युवा उद्यमियों को वैश्विक संस्थान बनाने का अवसर दिया. नोएडा आज कंपनी का ग्लोबल मुख्यालय है. एचसीएल स्थानीय कॉलेजों के एक हजार छात्रों के लिए एआई प्रशिक्षण शुरू कर रहा है.

यह भी पढे़ें : बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, मुआवजा देने की मांग

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें