देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक हिली धरती, रात 10:24 बजे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Earthquake in Noida Ghazibad Dehradun: नोएडा, गाजियाबाद से लेकर देहरादून तक मंगलवार की रात 10:24 बजे धरती हिली है। भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद से लेकर उत्तराख…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Earthquake in Noida Ghazibad Dehradun: नोएडा, गाजियाबाद से लेकर देहरादून तक मंगलवार की रात 10:24 बजे धरती हिली है। भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद से लेकर उत्तराखंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात 10:24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। देहरादून में भूकंप के झटकों के कारण हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल गए। नोएडा और गाजियाबाद में भी धरती हिलने के बाद लोग सतर्क दिखाई दिए। भूकंप के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। लोग फोन पर एक-दूसरे से भूकंप के झटकों के महसूस करने के बारे में पूछते दिखाई दिए। देहरादून के साथ-साथ ऋषिकेश, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है।
चमोली में था भूकंप का केंद्र
इउत्तराखंड के चमोली में भूकंप का केंद्र था। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के खडौन लागा गवली गांव में भूकंप का केंद्र था। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकेंड पर भूकंप आया। इस दौरान उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, पंजाब से लेकर नेपाल तक के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। भूकंप का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखा।
भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को परेशान किया। आफ्टर शॉक की आशंका के कारण लोग अपने घरों से निकल गए। यूपी और उत्तराखंड से भूकंप के कारण अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
घरों से बाहर निकले लोग
नोएडा में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत से भर दिया। विनीत ने बताया कि घर में डिनर के बाद लोग आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सब कुछ हिलने लगा। इसके बाद अन्य फ्लैट से भी लोग भूकंप-भूकंप चिल्लाने लगे। लोग घरों से बाहर निकल आए। सोसायटी के बाहर मैदान में लोग जमा हो गए। ऑफ्टरशॉक को लेकर चर्चा होने लगी। ऑफिसों में काम करने वाले लोग भी भूकंप को महसूस कर ऑफिस से बाहर निकल गए।
गाजियाबाद में भी इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली। कई सोसायटी में भूकंप के बाद लोग बाहर निकल कर इसकी चर्चा करते दिखे। देहरादून में भूकंप का झटका महसूस किए जाने के बाद लोगों में डर जैसी स्थिति दिखी। लोग खुले मैदान और सड़कों पर आकर भूकंप को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Gorakhpur News: गोरखपुर के शुभम और अयोध्या के चैतन्य ने जीता गोल्ड

सीएम योगी बोले- अगले पांच साल में लखनऊ को देश की एआई इनोवेशन सिटी बनाना टारगेट

कानपुर मंडल ओपीडी समय-सारणी: उर्सुला, उन्नाव, इटावा समेत 13 जिलों के अस्पतालों में आज कौन से डॉक्टर बैठेंगे? देखें लिस्ट - kanpur division opd schedule 7 oct check doctor list for gsvm ursula unnao etawah nearby district hospitals


