Gorakhpur News: राज्य स्तरीय फुटबॉल में गोरखपुर मंडल को तीसरा स्थान
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय फुटबॉल में गोरखपुर मंडल को तीसरा स्थान Gorakhpur News: सचित्र - जूनियर तथा सब जूनियर दोनों वर्ग में प्रदेश में रहा तीसरे स्थान पर Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं राज्यस्तरीय माध…

सौजन्य से:- Hindustan
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय फुटबॉल में गोरखपुर मंडल को तीसरा स्थान
Gorakhpur News: सचित्र - जूनियर तथा सब जूनियर दोनों वर्ग में प्रदेश में रहा तीसरे स्थान पर
Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता 30 अगस्त से 3 सितंबर तक वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में संपन्न हुई। इस दौरान, मंडल गोरखपुर ने बालक एवं बालिका वर्ग के सभी वर्गों में प्रतिभाग करते हुए गोरखपुर मंडल जूनियर तथा सब जूनियर वर्ग में तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग की लीग में गोरखपुर मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5- 0 तथा आगरा मंडल को 6- 0 से हराया। बरेली मंडल से ड्रा तथा चित्रकूट मंडल से वाक ओवर प्राप्त किया। क्वार्टर फाइनल में बस्ती को 1- 0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में बरेली मंडल से टाई ब्रेक में हारकर तृतीय स्थान के लिए वाराणसी मंडल से खेलते हुए 5- 4 जीत हासिल किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में प्रदर्शन
वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग में गोरखपुर मंडल ने मेरठ को 3- 0, मुरादाबाद को 6- 0 से पराजित किया तथा देवीपाटन मण्डल से वाक ओवर लेते हुए ,क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में संयोजक मंडल आजमगढ़ को 2- 0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में वाराणसी मंडल से 1- 0 से हारकर तृतीय स्थान के लिए कानपुर मंडल से विजेता रही।
प्रतिभागियों की जानकारी
दोनों वर्गों की प्रतियोगिता में जनपद गोरखपुर से 18 खिलाड़ी एमपी इंटर कॉलेज, 6 बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज, 3 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से प्रतिभाग किए। जूनियर बालक वर्ग की टीम महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के संयोजकत्व में टीम प्रभारी अच्छेलाल, अभय प्रताप सिंह तथा टीम कोच संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग की टीम बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज के संयोजकत्व में टीम प्रभारी राजकुमार, अखिलेश सिंह तथा टीम कोच संदीप सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
बधाई संदेश
इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह, बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज के बृजेश कुमार यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ अरुणेंद्र राय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष कुमार सिंह, हरिश्चंद्र यादव, विवेकानंद मिश्र, अमीरुद्दीन अंसारी, आलोक कुमार श्रीवास्तव, जय हिंद यादव, जयप्रकाश यादव आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


