Gorakhpur News: वाराणसी मंडल ने जीता कबड्डी का खिताब, लखनऊ उपविजेता
{"_id":"6aa85ea4db693863030fefa7","slug":"varanasi-division-wins-kabaddi-title-lucknow-is-runner-up-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1450749-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाराणसी मंड…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aa85ea4db693863030fefa7","slug":"varanasi-division-wins-kabaddi-title-lucknow-is-runner-up-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1450749-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाराणसी मंडल ने जीता कबड्डी का खिताब, लखनऊ उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वाराणसी मंडल ने जीता कबड्डी का खिताब, लखनऊ उपविजेता
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से आयोजित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) अंतर मंडलीय बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में समापन हुआ। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने लखनऊ मंडल को 40-27 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। लखनऊ मंडल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी का फाइनल मुकाबला शाम चार बजे वाराणसी और लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर बढ़त बनाई और अंत तक इसे बरकरार रखा। 40 अंक हासिल कर वाराणसी मंडल विजेता बना, जबकि लखनऊ मंडल 27 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
मुकाबला देखने के लिए सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी पहुंचे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में भी जीत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे के निर्देशन में किया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ मंडल सह क्रीड़ा आयोजन सचिव के मार्गदर्शन और सहायक सुरक्षा आयुक्त, गोरखपुर क्षेत्र सहायक आयोजन सचिव के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई। अंतर मंडलीय खेल प्रतियोगिता सात सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित की गई। इसमें बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। सोमवार को कबड्डी के फाइनल मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि खेल अधिकारी चंद्रविजय सिंह की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी