होमदेश-दुनियागोरखपुर में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा मानसूनी वर्षा का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत - gorakhpur monsoon rain to continue temperatures controlled
देश-दुनिया

गोरखपुर में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा मानसूनी वर्षा का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत - gorakhpur monsoon rain to continue temperatures controlled

गोरखपुर में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा मानसूनी वर्षा का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत गोरखपुर और आसपास के जिलों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे अगले एक सप्ताह तक रुक-रुककर वर्षा होने ...और पढ़ें HighLights - गोरखप…

Jagran के अनुसार13 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
गोरखपुर में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा मानसूनी वर्षा का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत
 - gorakhpur monsoon rain to continue temperatures controlled

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा मानसूनी वर्षा का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत

गोरखपुर और आसपास के जिलों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे अगले एक सप्ताह तक रुक-रुककर वर्षा होने ...और पढ़ें

HighLights

- गोरखपुर में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी मानसूनी वर्षा।

- निम्न वायुदाब क्षेत्र के प्रभाव से रुक-रुककर हो रही है वर्षा।

- 14 सितंबर से वर्षा बढ़ने की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मानसून ने अभी गोरखपुर और आसपास के जिलों से मुंह नहीं मोड़ा है। आसमान में बादलों की आवाजाही और वर्षा का सिलसिला निरंतर बना हुआ है। कहीं फुहारें पड़ने तो कहीं झमाझम वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय अगले एक सप्ताह तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना जता रहे हैं। उनके अनुसार बादल बरसते रहेंगे और तापमान पर भी नियंत्रण बना रहेगा।

मौसम विज्ञानी के अनुसार मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। इसी के प्रभाव से वातावरण में बादल टिके हैं और रुक-रुककर वर्षा हो रही है। इस बीच ओडिशा से सटे बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न वायुदाब क्षेत्र तैयार हो रहा है। इसके मजबूत होने पर यह झारखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा।

इसका असर 14 सितंबर से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देने की संभावना है। 15, 16 और 17 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा के इस दौर से तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है। वातावरण में आर्द्रता अधिक रहने के कारण दर्ज तापमान की तुलना में गर्मी का अहसास और कम रहेगा।

महीने की वर्षा का आधा कोटा पूरा, बाकी पर संशय

मौसम विज्ञानी ने बताया कि सितंबर में सामान्य वर्षा का मानक 220 मिलीमीटर है। इसके मुकाबले पहले 12 दिनों में ही करीब 101 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यानी महीने की औसत वर्षा का करीब आधा हिस्सा पूरा हो चुका है। इसके बावजूद अगले 20 दिनों में पूरा औसत आंकड़ा पार होगा या नहीं, इसे लेकर मौसम विज्ञानी को संशय है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ-वाराणसी सहित प्रदेशभर में थमेगी बारिश, बढ़ेगी उमस; दो दिन बाद फिर बूंदाबांदी के आसार

वह बता रहे हैं कि वर्षा वाले दिनों की संख्या तो औसत से ज्यादा रहेगी लेकिन वर्षा मानक के अनुरूप पर शायद ही होगी। इसका कारण अलनीनो की स्थिति है। देश के दक्षिणी हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से दोगुने से अधिक बना हुआ है। यह स्थिति मानसून की सक्रियता में बाधा डाल सकती है। ऐसे में बादल बनने के बावजूद उनके पूरी तरह वर्षा में तब्दील नहीं होने की आशंका बनी रहेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें