होमक्राइमगोरखपुर ठेकेदार हत्याकांड: जांच के तेज़ पड़े, तलवार के स्रोत पर दिया फोकस
क्राइम

गोरखपुर ठेकेदार हत्याकांड: जांच के तेज़ पड़े, तलवार के स्रोत पर दिया फोकस

गोरखपुर में बिजली ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में मुख्य आरोपित राहुल चौधरी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। अब पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार के स्रोत की तलाश में है।

Jagran के अनुसार12 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
गोरखपुर ठेकेदार हत्याकांड: जांच के तेज़ पड़े, तलवार के स्रोत पर दिया फोकस

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर ठेकेदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राहुल चौधरी जेल, तलवार के स्रोत की तलाश

बिजली ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपित राहुल चौधरी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार के स्रोत ...और पढ़ें

HighLights

- मुख्य आरोपी राहुल चौधरी को न्यायालय ने जेल भेजा।

- पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त तलवार की तलाश में।

- अहिरौली गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात।

संवाद सूत्र, उरुवा बाजार, (गोरखपुर)। बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपित राहुल चौधरी को पुलिस ने मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। राहुल के जेल जाने के साथ ही मामले में नामजद सात समेत आठ आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं।

अब पुलिस की जांच का फोकस वारदात में इस्तेमाल तलवार और उसके स्रोत पर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तलवार कहां से खरीदी गई, किसने उपलब्ध कराई और हत्या से पहले हथियार जुटाने की तैयारी कब से चल रही थी।

शनिवार शाम शिवकुमार त्रिपाठी को अहिरौली गांव में छेदी चौधरी के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर उन पर गांव के राहुल चौधरी,विनोद उसकी पत्नी राजकुमारी,छेदी के बेटे विंध्यनिवास चौधरी समेत सात लोगों ने हमला कर दिया।

सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गए। गांव के लोग आटो से उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले तो आरोपितों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि आटो से खींचकर निकालने के बाद तलवार व धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई।

भाई रामकुमार ने सिकरीगंज थाने में आरोपितों पर अपहरण करके हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सात आरोपितों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। राहुल चौधरी की गिरफ्तारी के बाद अब इस बात की जांच की जा रही है कि हत्या में इस्तेमाल तलवार आरोपितों तक कैसे पहुंची।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- प्रेम विवाह भी नहीं मिटा सका दहेज का लालच, गोरखपुर में पत्नी को घर से निकाला; पति समेत 6 पर FIR

घटना में शामिल सभी आरोपितों के जेल जाने के बाद भी अहिरौली गांव में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस अधिकारी गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी तरह की नई घटना या विवाद की स्थिति न बने।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें