बृजभूषण बोले- योगी के चेहरे पर होगा विधानसभा चुनाव: सीएम को नकार नहीं सकते, गोंडा में कहा- राहुल गांधी से ज्यादा युवा मेरे साथ - Gonda News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gonda - Brij Bhushan Singh Statement | Yogi Adityanath Face UP Assembly Election बृजभूषण बोले- योगी के चेहरे पर होगा विधानसभा चुनाव:सीएम को नकार नहीं सकते, गोंडा में कहा- राहुल गांध…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gonda
- Brij Bhushan Singh Statement | Yogi Adityanath Face UP Assembly Election
बृजभूषण बोले- योगी के चेहरे पर होगा विधानसभा चुनाव:सीएम को नकार नहीं सकते, गोंडा में कहा- राहुल गांधी से ज्यादा युवा मेरे साथ
- कॉपी लिंक
गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार देर रात अपने विश्नोहरपुर आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल और उनके नेतृत्व में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री योगी सही दिशा में काम न कर रहे होते, तो वे दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनते।
उन्होंने जोर देकर कहा कि योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़कर आए हैं। पहली बार भले ही पार्टी के चेहरे पर चुनाव हुआ हो, लेकिन दूसरी बार के चुनाव में योगी आदित्यनाथ की भूमिका अहम थी। उन्होंने सवाल किया कि उन्हें कैसे नकारा जा सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेहरा ही होगा और उन्हीं के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा।
पिछले 15 साल में विपक्ष एक आंदोलन नहीं कर सका
जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के संदर्भ में बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपना स्वयं का आंदोलन खड़ा नहीं कर सकता। देश में कई समस्याएं हैं, लेकिन पिछले 15 सालों में विपक्ष ने अपना कोई बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं किया है। उन्होंने पूछा कि विपक्ष के नेता कब अपने नेतृत्व में कोई बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे और क्या देश में समस्याएं नहीं हैं।
परिस्थितियां प्रतिदिन बदलती हैं। विपक्ष को स्वयं पर और लोगों को उन पर विश्वास नहीं है। वे दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने का काम करते हैं, जिसका अर्थ है कि वे स्वयं कोई पहल नहीं करते।
बृजभूषण शरण सिंह ने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव पर भी बात की। कहा कि युवा उनके साथ किसी और से ज्यादा हैं और वह आज जो कुछ भी हैं, वह केवल युवाओं के कारण हैं। उन्होंने 1980 या 1991 के युवाओं की नहीं, बल्कि 2026 के युवाओं की बात की।
उन्होंने दावा किया कि जितना बड़ा संवाद राहुल गांधी बच्चों से करते हैं, उतना बड़ा संवाद वह हर हफ्ते करते हैं। देवीपाटन मंडल में पढ़ने वाले बच्चों से वह पिछले 26 सालों से लगातार मिलते आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं से उनका संपर्क किसी और का नहीं है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 762 नगरीय निकायों में वेतन संकट खत्म, योगी सरकार ने जारी किए 1200 करोड़ रुपये - salary crisis resolved in 762 urban local bodies of up yogi government releases 1200 crore

यूपी के 762 निकायों में OTS: बकाया संपत्ति कर 3 किस्तों में जमा कर सकेंगे; 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक योजना, पुराने टैक्स विवाद भी निपटेंगे

अवनीश अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के परिवर्तन के दशक पर प्रकाश डाला | टीओआई शॉर्ट्स - टाइम्स ऑफ इंडिया वीडियो


