2.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार: कानपुर पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा, 2 साल से था फरार - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Fraud Case | Kanpur Police Arrest Mohammad Irfan From Lucknow 2.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:कानपुर पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा, 2 साल से था फरार - कॉपी लिंक का…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Fraud Case | Kanpur Police Arrest Mohammad Irfan From Lucknow
2.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार:कानपुर पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा, 2 साल से था फरार
- कॉपी लिंक
कानपुर की रेलबाजार पुलिस ने 2 करोड़ 20 लाख 75 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित मोहम्मद इरफान को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दो साल से पुलिस को चकमा देकर फरार था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे शनिवार सुबह 11 बजे न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि आरोपी इरफान ने सुजातगंज निवासी सुलेमान के कूटरचित दस्तावेज बनाकर 2,20,75,800 रुपये की धोखाधड़ी की थी। सुलेमान जैन इंटरप्राइजेज के संचालक हैं और कपड़े का व्यापार करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न जनपदों और राज्यों में लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेलबाजार पुलिस ने दो टीमें गठित कीं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। सर्विलांस टीम की मदद से भी आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
रेलबाजार पुलिस और सर्विलांस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात थाना गुडंबा क्षेत्र स्थित अफसाना अपार्टमेंट में दबिश दी और मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल के निर्माण में देरी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट नाराज, कार्रवाई का दिया निर्देश - allahabad hc upset over prayagraj multi specialty hospital built delay

ड्रेनेज सिस्टम की अनदेखी से धंस रहा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सड़क पर कई मीटर तक पड़ गई दरारें - lucknow kanpur expressway sinking drainage flaws cause cracks

वाराणसी में गंगा का जलस्तर शीतला माता मंदिर तक पहुंचा: वरूणा क्षेत्र में दिखने लगा बाढ़ का असर,रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80% डूबा - Varanasi News


