यूपी में Gen-Alpha के प्रदर्शन पर ऐक्शन में आए सीएम योगी, इन स्कूलों को लेकर दे दिए निर्देश
यूपी में Gen-Alpha के प्रदर्शन पर ऐक्शन में आए सीएम योगी, इन स्कूलों को लेकर दे दिए निर्देश सीएम योगी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक बदलाव की जरूरत बताते हुए सीएम अफसरों को वि…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में Gen-Alpha के प्रदर्शन पर ऐक्शन में आए सीएम योगी, इन स्कूलों को लेकर दे दिए निर्देश
सीएम योगी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक बदलाव की जरूरत बताते हुए सीएम अफसरों को विद्यालयों से जुड़ी सुस्पष्ट नियमावली तैयार करने निर्देश दिए हैं।
CM Yogi Order: यूपी के अलग-अलग जिलों में स्कूलों की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की कमी को लेकर हो रहे जेन-अल्फा के प्रदर्शन को लेकर सीएम योगी ऐक्शन में आए हैं। लखनऊ और उन्नाव जिले में हाल ही में शिक्षा व्यवस्था तथा अन्य समस्याओं को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक बदलाव की जरूरत बताई है। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिये कि सर्वोदय विद्यालयों से जुड़ी सुस्पष्ट नियमावली तैयार करने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा एक सोसाइटी के गठन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि इन आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन और संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सके।
सीएम योगी ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण की उपस्थिति में विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में शिक्षकों और अन्य आवश्यक कर्मचारियों की उपलब्धता, विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं तथा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी ली। बयान के अनुसार, आदित्यनाथ ने कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
क्या है पूरा मामला
राजधानी लखनऊ और उन्नाव में सर्वोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में अपने-अपने स्कूलों में शिक्षकों की कमी और विद्यालय से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था। छात्रवृत्ति वितरण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को समय से मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 'पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति' से वंचित विद्यार्थियों के लिए आवेदन पोर्टल तत्काल खोला जाए और हर हाल में दो अक्टूबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि अंतरित कर दी जाए।
ज्यादा से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षकों और विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा के दौरान सीएम योगी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और योजना की पहुंच तथा प्रभावशीलता को और बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा श्रेष्ठ शिक्षकों और विशेषज्ञों के अनुभव का अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि योजना प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 163 केंद्रों के माध्यम से संचालित है। इन केंद्रों पर 1,783 इम्पैनल्ड शिक्षक हैं तथा यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए/सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 23,801 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। योजना के अंतर्गत चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी संचालित हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

फर्जीवाड़े में फंसे यूपी के टॉपर रजनीश की डिग्रियां निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी वापस होगा

Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यहां आंधी तूफान की चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश, प्रदेश के सभी सर्वोदय विद्यालयों में खाली न रहें शिक्षकों के पद - cm yogi adityanath review of social welfare department says fill all the post of teachers in sarvodaya vidyalaya


