कौन थीं दिव्या मिश्रा? बैंक अफसर की हत्या से दहला लखनऊ, हाथ में दो पिस्टल लेकर पहुंचा था पति मानस
Who was Divya Mishra: गोमतीनगर थाना क्षेत्र में यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है। पति ने पत्नी की हत्या कर बहन और खुद को भी गोली मार दी। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दोह…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Who was Divya Mishra: गोमतीनगर थाना क्षेत्र में यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है। पति ने पत्नी की हत्या कर बहन और खुद को भी गोली मार दी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद आत्महत्या की वारदात ने सनसनी मचा दी है। युवक ने अपनी पत्नी के ऑफिस पहुंच कर पत्नी को गोली मारी। इसके बाद भागकर घर पहुंचा। वहां बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वॉट्सऐप पर पत्नी की हत्या से जुड़ा स्टेटस लगाया और फिर खुद को भी गोली मार ली। मामला गोमतीनगर इलाके का है। पहली घटना आईसीआईसीआई बैंक के बाहर घटी। दफ्तर में काम करने के दौरान दिव्या मिश्रा को पति का कॉल आया। वह मिलने के लिए बाहर बुलाया। वहां उसने दिव्या मिश्रा सर पर पिस्टल सटाकर फायर किया। मौके पर ही दिव्या की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
कौन थी दिव्या मिश्रा?
दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। उसकी शादी भारतीय स्टेट बैंक की इंजीनियरिंग कॉलेज शाखा में काम करने वाले मानस वाजपेई के साथ 12 साल पहले हुई थी। दिव्या की उम्र 33 साल और मानस की 35 साल थी। दिव्या मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन है। प्रज्ञा मिश्रा यूट्यूब चैनल 'उल्टा चश्मा' को लेकर खूब चर्चा में रही है। जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा और मानस वाजपेई के साथ संबंध अच्छे नहीं थे।
दिव्या और मानस के बारे में जानकारी सामने आई है कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके बाद दिव्या मिश्रा ने पिछले वर्ष मानस वाजपेई से तलाक की अर्जी दायर की थी। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से दिव्या मिश्रा आलमबाग में रहती थी। वहीं, मानस वाजपेई हुसेरिया चौराहे के पास अपनी 28 वर्षीय बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रहता था। मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
तीन हथियारों के इस्तेमाल की बात
पुलिस ने इस पूरी वारदात में तीन हथियारों के इस्तेमाल का दावा किया है। मानस ने दो पिस्टल और एक तमंचा का इस्तेमाल कर तीन जानें ले ली। उसने पत्नी और बहन के सिर में गोली मारी। वहीं, खुद की कनपटी पर फायर कर अपनी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई है।
वॉट्सऐप स्टेटस से जानकारी
दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद मानस ने वॉट्सऐप स्टेटस पर घटना को अपडेट किया। उसने स्टोरी लगाई कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी यानी दिव्या की बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सबकुछ पता है। पड़ोसियों ने जैसे ही मानस का वॉट्सऐप स्टेटस देखा, वे हैरान रह गए। लोग भागते हुए मानस के कमरे तक पहुंचे, लेकिन वहां दो लाश लोगों को मिली।
वॉट्सऐप स्टेटस देखकर मानस के कमरे पर पहुंचे पड़ोसी अंकुर के अनुसार, हमने जैसे ही स्टेटस देखा, दौड़कर घर पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हमलोगों ने जोर लगाकर दरवाजा खोला। वहां दोनों भाई-बहन को मृत पड़ा देखा। टीवी पर तेज वॉल्यूम में हनुमान चालीसा चल रही थी।
बहन थी बीमार
पड़ोसियों का कहना है कि मानस और उसकी बहन अच्छे लोग थे। वे लोग जब भी मिलते थे, अच्छे से बात करते थे। उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनकी बहन करीब 28 साल की थी। वह पहले से मानसिक रूप से बीमार थी। पिछले कई माह से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। अचानक इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।
मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर
पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी के मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर तरुन गाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक और हुसेड़िया स्थित मानस वाजपेई के कमरे पर पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए। मामले में तलाक और बहन की मानसिक स्थिति खराब होने की बात सामने आने के बाद पुलिस की ओर से जांच को तेज किया गया है।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी सरकार ने पेरेंट्स के खाते में भेजे यूनिफॉर्म-बैग के पैसे, 1.18 करोड़ छात्रों को फायदा

वाराणसी: 3 दिन से लापता M.Sc. छात्रा का शव प्रेमी के घर से मिला, खोजते हुए पहुंची थी मां

वाराणसी में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, मां ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप - upset over her marriage being fixed in varanasi a lover killed his girlfriend her mother has alleged abduction and murder


