होमक्राइमMSC छात्रा की प्रेमी के बाथरूम से मिली लाश: वाराणसी में 3 दिन से लापता थी, कॉलेज के लिए निकली थी इकलौती बेटी - Varanasi News
क्राइम

MSC छात्रा की प्रेमी के बाथरूम से मिली लाश: वाराणसी में 3 दिन से लापता थी, कॉलेज के लिए निकली थी इकलौती बेटी - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Girl Murder Case | Abducted Girl Found Dead In Rajatalab Room MSC छात्रा की प्रेमी के बाथरूम से मिली लाश:वाराणसी में 3 दिन से लापता थी, कॉलेज के लिए निकली थी इकल…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 अगस्त 2026 को 07:55 pm बजे
MSC छात्रा की प्रेमी के बाथरूम से मिली लाश:  वाराणसी में 3 दिन से लापता थी, कॉलेज के लिए निकली थी इकलौती बेटी - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Girl Murder Case | Abducted Girl Found Dead In Rajatalab Room

MSC छात्रा की प्रेमी के बाथरूम से मिली लाश:वाराणसी में 3 दिन से लापता थी, कॉलेज के लिए निकली थी इकलौती बेटी

- कॉपी लिंक

वाराणसी में 3 दिन से लापता MSC छात्रा की लाश गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे प्रेमी के बाथरूम से मिली। बेटी का पता लगाते हुए मां प्रेमी के कमरे तक पहुंचीं। उन्होंने जैसे ही गेट खोला, तेज बदबू आने लगी। अंदर बाथरूम में देखा तो बेटी की सड़ी-गली लाश मिली। छात्रा की मां ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया- 17 अगस्त को बेटी कॉलेज गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाशने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन बच्छांव में मालवीय इंटर कॉलेज के पास मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का गेट नहीं खुला।

शुक्रवार सुबह छात्रा की मां उसके प्रेमी के ननिहाल पहुंचीं। वहां से उन्हें कमरे की चाबी मिली। इसके बाद वह दोबारा लोकेशन वाली जगह पर पहुंचीं तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, छात्रा का प्रेमी फरार है। घटना रोहनिया इलाके की है।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

अब पूरी घटना विस्तार से…

माता-पिता की इकलौती बेटी थी छात्रा

छात्रा की पहचान श्रेया उपाध्याय पुत्री सुनील उपाध्याय के रूप में हुई है। राजातालाब के मरुई-जमुनी गांव के रहने वाले सुनील अपने घर से करीब 4 किमी दूर चंदापुर में कपड़े की दुकान चलाते हैं। श्रेया उनकी इकलौती बेटी थी। वह जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी।

पुलिस के मुताबिक, चोलापुर के नियार गांव के रहने वाले श्रेया के प्रेमी विवेक चौबे का ननिहाल जमुनी गांव में है। विवेक के दो मामा हैं। बड़े मामा नियार और छोटे मामा मिर्जापुर के सीखड़ गांव में रहते हैं।

विवेक अक्सर नियार आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात श्रेया से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। विवेक ज्यादातर बच्छांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था।

प्रेमी विवेक के बैग से मिली कमरे की चाबी

20 अगस्त को श्रेया की मां और उसका चचेरा भाई विवेक के मामा के घर मिर्जापुर के सीखड़ गांव पहुंचे। वहां विवेक के बारे में पूछा तो पता चला कि वह गायब है। इसी दौरान वहां विवेक का एक बैग मिला, जिसमें उसके कमरे की चाबी थी।

श्रेया की मां कमरे की चाबी लेकर बच्छांव पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने ताले में चाबी लगाई, दरवाजा खुल गया। कमरे से तेज बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो बाथरूम में श्रेया की लाश पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया-

छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती के प्रेमी की तलाश की जा रही है।

-------------------

ये खबर भी पढ़िए…

4 साल के मासूम पर ट्रक चढ़ा, सिर कटकर अलग:दादी समेत 3 की मौत, झांसी में ट्रक ने 200 मीटर घसीटा, शवों के टुकड़े बिखरे

झांसी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में महिला, उसके 4 साल के पोते समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक है। हादसा बुधवार रात 8:30 बजे जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बबीना थाना क्षेत्र में हुआ।

टक्कर के बाद ट्रक बाइक को 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। 4 साल का बच्चा संस्कार उर्फ भानू (4) बाइक पर सबसे आगे बैठा था। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। सिर और एक पैर धड़ से अलग हो गए। दादी उर्मिला का सिर कुचल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। शवों के टुकड़े 50 मीटर तक बिखर गए। पढ़े पूरी खबर…

- बात खरी हैअखिलेश के योद्धा BJP को फायदा पहुंचा रहे: चीफ गेस्ट ने भड़काई मंत्री की आग, कड़क IPS रहे 'माननीय' ठंडे पड़े

- लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की: लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा बोलीं- जीजा साइको था

- आयुषी यादव हत्याकांड- मां-बाप को उम्रकैद: बेटी ने लव मैरिज की थी, घर में गोली मारी, लाश सूटकेस में भरकर मथुरा में फेंकी

- भास्कर एक्सक्लूसिवजेन-अल्फा प्रदर्शनों से निपटने के लिए लाठीचार्ज नहीं, बातचीत होगी: सिर्फ युवा अफसर मौके पर भेजे जाएंगे; यूपी सरकार SOP बना रही

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें