Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यहां आंधी तूफान की चेतावनी
Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यहां आंधी तूफान की चेतावनी 20 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 24-26 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24-26 अगस्त…

सौजन्य से:- Hindustan
Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यहां आंधी तूफान की चेतावनी
20 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 24-26 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24-26 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, 23-26 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
Rain Alert, Weather Update 20 August: उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव का क्षेत्र के असर की वजह से 20 और 21 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 20-23 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, 20-22 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, 20-26 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है।
20 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 24-26 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24-26 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, 23-26 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 20-26 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने वाली है। 20-22 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 20-26 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, 20-22 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 21 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 20 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं भारी बारिश होगी। साथ ही, 20 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मध्य भारत की बात करें तो 20-21 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, 20-26 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, 23-24 अगस्त् के दौरान विदर्भ में काफी ज्यादा बारिश होगी। 22-26 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 20-22 अगस्त, 25-26 अगस्त के दौरान विदर्भ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 20-26 अगस्त के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में 22-26 अगस्त के दौरान, बिहार में 22-24 अगस्त के दौरान, ओडिशा में 21-26 अगस्त के दौरान व्यापक स्तर की बारिश हो सकती है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड में 20-21 अगस्त के दौरान, बिहार में 20-21 अगस्त और 25-26 अगस्त के दौरान, ओडिशा में 20 अगस्त को कहीं कहीं बारिश होगी।
अरुणाचल प्रदेश, असम समेत पूर्वोत्तर भारत में बारिश
इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी जोरदार बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश में 20-22 अगस्त, असम, मेघालय में 20-22 अगस्त, 26 अगस्त, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20-26 अगस्त के दौरान काफी बड़े इलाकों या पूरे इलाके में बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 23-26 अगस्त, असम, मेघालय में 23-25 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में 20-22 अगस्त, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20-23 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश, प्रदेश के सभी सर्वोदय विद्यालयों में खाली न रहें शिक्षकों के पद - cm yogi adityanath review of social welfare department says fill all the post of teachers in sarvodaya vidyalaya

यूपी: सीएम योगी ने की समीक्षा, बोले- आईटीआई को उद्योगों से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं

उत्तर प्रदेश के महोबा में सड़कों पर आए जेन अल्फा के छात्र, की ये मांग


