लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड... पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद खुद को किया शूट, रिलेशनशिप मैनेजर थी पत्नी
यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को एक शख्स ने पत्नी और अपनी बहन को सरेआम गोली मार दी. जिससे उन दोनों की मौत हो…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को एक शख्स ने पत्नी और अपनी बहन को सरेआम गोली मार दी. जिससे उन दोनों की मौत हो गई. उन दोनों को शूट करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस गोलीकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
एक मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है, जो ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी. दिव्या आरोपी की पत्नी बताई जा रही है. जबकि दूसरी महिला की शिनाख्त सीमा वाजपेयी के रूप में हुई है. वह आरोपी मानस की बहन थी. वारदात बैंक के ठीक बाहर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं. बाद में दोनों की मौत हो गई.
फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने के बाद दिव्या और दूसरी महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गईं, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है और हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
Advertisement
पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी.
फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इन फुटेज के जरिए आरोपी के बैंक के बाहर पहुंचने और वारदात के हालात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और क्या किसी ने वारदात को अपनी आंखों से देखा था. इस हत्याकांड के बाद गोमतीनगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में सात जिलों के कप्तान सहित नौ IPS अफसरों का ट्रांसफर, के के बिश्नोई को भेजा गया बिजनौर - up ips transfers 9 officers 7 district chiefs reshuffled

UP Police: पुलिस विभाग में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, गोंडा-सुल्तानपुर सहित सात जिलों के बदले गए कप्तान

यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार


