होमक्राइमनशीली दवाओं से लेकर क्रीम तक, नेपाल बार्डर से क्या-क्या होता है स्मगल? यूपी पुलिस का ऐक्शन
क्राइम

नशीली दवाओं से लेकर क्रीम तक, नेपाल बार्डर से क्या-क्या होता है स्मगल? यूपी पुलिस का ऐक्शन

नशीली दवाओं से लेकर क्रीम तक, नेपाल बार्डर से क्या-क्या होता है स्मगल? यूपी पुलिस का ऐक्शन भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अलग-अलग तरह की चीजों की स्मगलिंग होती रही है। बुधवार को महराजगंज पुलिस और एसएसबी ने एक बार फि…

Hindustan के अनुसार12 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
नशीली दवाओं से लेकर क्रीम तक, नेपाल बार्डर से क्या-क्या होता है स्मगल? यूपी पुलिस का ऐक्शन

सौजन्य से:- Hindustan

नशीली दवाओं से लेकर क्रीम तक, नेपाल बार्डर से क्या-क्या होता है स्मगल? यूपी पुलिस का ऐक्शन

भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अलग-अलग तरह की चीजों की स्मगलिंग होती रही है। बुधवार को महराजगंज पुलिस और एसएसबी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाईयां कीं। नौतनवा में बार्डर के पास से नेपाल ले जाई जा रही नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई तो फरेंदा से अखरोट और क्रीम।

उत्तर प्रदेश से लगी नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से तस्करी (smuggling) कोई नई बात नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीमा से क्या-क्या चीजें स्म्गल होती हैं? बुधवार की दोपहर यूपी पुलिस और एसएसबी के अलग-अलग ऐक्शन से इसकी एक बानगी मिली है। पता चला है कि नशीली दवाओं से लेकर अखरोट और क्रीम तक गैरकानूनी ढंग से सीमा के इस या उस पार किया जा रहा है। महराजगंज के नौतनवा थाने की पुलिस और एसएसबी टीम ने नेपाल सीमा के पास बैरियहवां पुल के पास से नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी। इसके साथ ही दो कारोबारियों को भी दबोचा। दोनों एक कार से नशीली दवाओं की खेप नेपाल की सीमा में ले जाने की फिराक में थे। वहीं महराजगंज के फरेंदा में भी पुलिस का ऐक्शन हुआ है। यहां पुलिस ने एक कार से सात बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, मैगी के दो गत्ते और फेयर एंड लवली क्रीम की 275 ट्यूब बरामद की।

पहले बात नशीली दवाओं की। तस्कर नशीली दवाओं के साथ नेपाल में दाखिल हो पाते कि इसके पहले नौतनवा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को दबोच लिया। मौके से लाखों के नशीली दवाओं की बरामदगी हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं का कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है। नेपाल में नशीली दवाओं की मांग बढ़ते ही भारतीय बाजारों से मादक पदार्थों की तस्करी तेज हो जाती है। नौतनवा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बुधवार की दोपहर जिन दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक नौतनवा कस्बे के बहादुर शाह नगर निवासी मोहम्मद जाकिर उर्फ जिलानी और दूसरा नौतनवा के गजरहा निवासी सुग्रीव है।

कार से ले जा रहे थे 2283 पीस इंजेक्शन

पुलिस टीम को आरोपितों के कार से 2283 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जो अलग-अलग कंपनियों के हैं। पुलिस ने मौके से एक पीस कीपैड फोन, दो एंड्राइड मोबाइल फोन के साथ 980 रुपये भारतीय मुद्रा पकड़ी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि नशीली दवाओं के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फरेंदा में पकड़ी गई अखरोट और क्रीम की खेप

वहीं, तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज की ही फरेंदा पुलिस ने बुधवार बड़ा ऐक्शन लिया। पुलिस ने कस्बे में एक कार से सात बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, मैगी के दो गत्ते और फेयर एंड लवली क्रीम की 275 ट्यूब बरामद की। पुलिस ने कार सवार बस्ती निवासी युवक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को देखा तो रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में बड़ी मात्रा में सामान मिला।

पुलिस ने कार सवार सुनील मिश्रा (उम्र 34 वर्ष) निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया-बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद सामान और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सामान कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था? मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, रिजर्व कांस्टेबल गौरव वर्मा और रिजर्व कांस्टेबल अजय यादव शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें