होमक्राइमप्रधानमंत्री शहरी आवास योजना: साकार होगा पक्के घर का सपना, यूपी में 70 हजार से अधिक आवासों को मंजूरी - pmay u bahraich 70000 urban homes approved in uttar pradesh
क्राइम

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना: साकार होगा पक्के घर का सपना, यूपी में 70 हजार से अधिक आवासों को मंजूरी - pmay u bahraich 70000 urban homes approved in uttar pradesh

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना: साकार होगा पक्के घर का सपना, यूपी में 70 हजार से अधिक आवासों को मंजूरी प्रदेश में 70 हजार से अधिक शहरी आवासों को स्वीकृति मिलने के बाद बहराइच में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों…

Jagran के अनुसार12 अगस्त 2026 को 03:18 pm बजे
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना: साकार होगा पक्के घर का सपना, यूपी में 70 हजार से अधिक आवासों को मंजूरी
 - pmay u bahraich 70000 urban homes approved in uttar pradesh

सौजन्य से:- Jagran

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना: साकार होगा पक्के घर का सपना, यूपी में 70 हजार से अधिक आवासों को मंजूरी

प्रदेश में 70 हजार से अधिक शहरी आवासों को स्वीकृति मिलने के बाद बहराइच में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द पक्के मकान मिलने की उम् ...और पढ़ें

HighLights

- प्रदेश में 70 हजार से अधिक शहरी आवास स्वीकृत।

- बहराइच में एक हजार से ज्यादा आवेदन लंबित।

- लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले के पात्र परिवारों के पक्के मकान का सपना जल्द साकार होने की उम्मीद जगी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 70 हजार से अधिक आवासों को स्वीकृति दिए जाने के बाद जिले के पात्र आवेदकों को भी योजना का लाभ मिलने की राह आसान होती दिख रही है।

डूडा कार्यालय में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास पाने के लिए करीब एक हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वाले पात्र परिवारों को अब जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य जारी होने का इंतजार है। शासन स्तर से लक्ष्य प्राप्त होते ही जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के बीच आवासों का आवंटन किया जाएगा।

इसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्रता की जांच, अभिलेखों का सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्र में किराये या कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आवेदन करने वाले लोगों की निगाहें अब लक्ष्य पर टिकी हैं। लक्ष्य जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जिले के कितने परिवारों को प्रथम चरण में योजना का लाभ मिल पाएगा।

तीन किस्तों में मिलेंगे ढाई लाख रुपये

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत चयनित पात्र लाभार्थी को पक्का मकान बनाने के लिए कुल ढाई लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। यह धनराशि तीन किस्तों में दी जाती है।

खबरें और भी

निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर किस्तों का भुगतान किया जाता है, जिससे लाभार्थी चरणबद्ध तरीके से अपने आवास का निर्माण पूरा कर सके।

आवास का लक्ष्य आने पर नए आवेदकों की पात्रता की जांच के बाद उन्हें लाभांवित किया जाएगा। जो आवेदन आए हैं उनकी जांच कराई जा रही है।

-अमित कुमार, एडीएम।

यह भी पढ़ें- कानपुर में पीएम शहरी आवास योजना के तहत पहली किस्त जारी, साढ़े तीन हजार लोगों को मिले 1-1 लाख रुपए

यह भी पढ़ें- हाथरस नगर पालिका की महिला कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, पीएम शहरी आवास योजना में मांगे थे रुपये

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें