यूपी के 184 प्राइवेट हॉस्पिटल आयुष्मान योजना से बाहर, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बताई वजह
यूपी के 184 प्राइवेट हॉस्पिटल आयुष्मान योजना से बाहर, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बताई वजह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 184 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर किए जाने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को मानकों की प…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी के 184 प्राइवेट हॉस्पिटल आयुष्मान योजना से बाहर, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बताई वजह
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 184 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर किए जाने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को मानकों की पूर्ति के लिए मार्च से लगातार अवसर और सूचनाएं दी जा रही थीं। इसके बाद भी कई अस्पतालों ने निर्धारित समय में जरूरी शर्तें पूरी नहीं कीं। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता से समझौता करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश के 184 निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना से डी-इम्पैनल कर दिया गया है। इन अस्पतालों में योजना के तहत मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। अस्पतालों पर कार्रवाई नए मानकों के अनुरूप किए गए सत्यापन के बाद की गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई की वजह बताई है।
भारत सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए सुरक्षा और गुणवत्ता से संबंधित मानकों को सख्त किया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी संबद्ध अस्पतालों के दस्तावेज और व्यवस्थाओं का विस्तृत सत्यापन कराया गया। जांच में अस्पतालों से फायर एनओसी, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट समेत अन्य अनिवार्य मानकों को पूरा करने और संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया था।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पतालों को मानकों की पूर्ति के लिए मार्च से लगातार अवसर और सूचनाएं दी जा रही थीं। इसके बावजूद कई अस्पतालों ने निर्धारित समय में जरूरी शर्तें पूरी नहीं कीं। विशेष रूप से फायर एनओसी जैसे मरीजों की सुरक्षा से सीधे जुड़े मानकों में कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके बाद 184 अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया गया।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि डी-इम्पैनल की कार्रवाई का मकसद अस्पतालों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करना है। योजना के तहत वही अस्पताल जुड़े रहेंगे जो निर्धारित सभी मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे। डी-इम्पैनल किए गए अस्पतालों के लिए दोबारा योजना से जुड़ने का रास्ता भी खुला रहेगा। यदि संबंधित अस्पताल भविष्य में सभी अनिवार्य शर्तें पूरी कर लेते हैं और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा देते हैं तो वे नियमानुसार दोबारा इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके आवेदन और व्यवस्थाओं का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट संदेश है कि आयुष्मान योजना में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों में किसी तरह का समझौता करने वाले अस्पतालों को योजना में शामिल नहीं रखा जाएगा।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के गौरव का अपमान न करिए अखिलेश, राज्य के आर्थिक भविष्य की नींव पर राजनीतिक नाव चलाना ठीक नहीं - jewar airport ups economic future vs political criticism

यूपी में 10 रुपये लीटर गोमूत्र ख़रीदने का पायलट प्रोजेक्ट कहां हुआ शुरू, क्या उठ रहे हैं सवाल - BBC News हिंदी

वाराणसी: आपस में कटा काशी के गंगा घाटों का संपर्क, थमा नौका विहार; श्रद्धालुओं में मायूसी


