होमदेश-दुनियाखराब मौसम में दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट
देश-दुनिया

खराब मौसम में दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट

खराब मौसम में दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट कल सुबह 07:26 बजे दिल्ली से वाराणसी के लिए भरी थी उड़ान. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 12, 2026 at 7:46 AM IST लखनऊ: वाराणसी में खराब मौस…

ETV Bharat के अनुसार12 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
खराब मौसम में दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट

सौजन्य से:- ETV Bharat

खराब मौसम में दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट

कल सुबह 07:26 बजे दिल्ली से वाराणसी के लिए भरी थी उड़ान.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 12, 2026 at 7:46 AM IST

लखनऊ: वाराणसी में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को दिल्ली से वाराणसी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा. वाराणसी एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण विमान लैंड नहीं कर सका. इसके बाद एटीसी के समन्वय से विमान को लखनऊ भेजा गया. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

एयरपोर्ट पीआरओ के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1827 ने सुबह 07:26 बजे दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी. निर्धारित रूट से उड़ान भरने के बाद विमान वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंचा. इसी दौरान वहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग में दिक्कत आने लगी.

खराब मौसम और दृश्यता की स्थिति को देखते हुए विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारना संभव नहीं हो सका. इसके बाद पायलट ने एटीसी से संपर्क किया. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला लिया गया.

लखनऊ एयरपोर्ट की एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान ने 09:49 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. एयरपोर्ट पीआरओ के मुताबिक विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे. कुछ समय लखनऊ एयरपोर्ट पर रुकने के बाद वाराणसी में मौसम की स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद विमान को दोबारा वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया. अचानक उड़ान डायवर्ट होने से यात्रियों को अतिरिक्त समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

बता दें कि खराब मौसम का असर लगातार विमान सेवाओं पर पड रहा है. एक सप्ताह पहले दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली जाने वाले 4 विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था. बाद में दिल्ली में मौसम सही होने पर सभी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना की गई थी.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें