होमसेहतकानपुर देहात में संदिग्ध हालात में पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान बच्चे की मौत का आरोप
सेहत

कानपुर देहात में संदिग्ध हालात में पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान बच्चे की मौत का आरोप

कानपुर देहात में संदिग्ध हालात में पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान बच्चे की मौत का आरोप सीएचसी देवीपुर के अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team P…

etvbharat.com के अनुसार31 जुलाई 2026 को 06:18 pm बजे
कानपुर देहात में संदिग्ध हालात में पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान बच्चे की मौत का आरोप

सौजन्य से:- etvbharat.com

कानपुर देहात में संदिग्ध हालात में पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान बच्चे की मौत का आरोप

सीएचसी देवीपुर के अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 31, 2026 at 10:41 PM IST

कानपुर देहात : जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र से संदिग्ध हालात में परिवार के पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई. आरोप है कि खाना खाने के बाद कोल्डड्रिंक पीने से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई. तबीयत अचानक बिगड़ता देख गांव में हड़कंप मच गया. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. आरोप है कि इलाज के दौरान एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई.

पूरा मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर के एक गांव का बताया जा रहा है. आरोप है कि खाने के बाद कोल्ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई. गांव के रहने वाले अब्दुल सत्तार ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के घर तहरी बनाई गई थी. उनका आरोप है कि भोजन करने के बाद सभी ने कोल्डड्रिंक पी थी. उनका आरोप है कि कुछ देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. परिजन उन्हें गांव के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया. उन्होंने बताया कि रास्ते में ही 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. जिसके बाद शाम को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बालक का शव दफना दिया.

सीएचसी देवीपुर के अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि बासी या दूषित भोजन होने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है, जबकि भोजन या पेय पदार्थ में किसी विषैले तत्व की मिलावट होने पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है. हालांकि पोस्टमार्टम नहीं कराने से घटना को लेकर सही पुष्टि नहीं हो सकी है. स्वास्थ विभाग का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर जांच कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें : मेरठ से लापता 6 किशोर हरिद्वार में कांवड़ियों के गेटअप में मिले, परिजनों ने ली राहत की सांस

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें