होम›संस्कृति›त्योहारों पर कानपुर के यात्रियों को राहत, दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी - festival special trains delhi howrah and kanpur routes boosted
संस्कृति

त्योहारों पर कानपुर के यात्रियों को राहत, दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी - festival special trains delhi howrah and kanpur routes boosted

त्योहारों पर कानपुर के यात्रियों को राहत, दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में तीन दिन कर दी है, जिससे यात्रियों ...औ…

Jagran के अनुसार3 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
त्योहारों पर कानपुर के यात्रियों को राहत, दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी
 - festival special trains delhi howrah and kanpur routes boosted

सौजन्य से:- Jagran

त्योहारों पर कानपुर के यात्रियों को राहत, दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में तीन दिन कर दी है, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

HighLights

- दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

- यह ट्रेन अक्टूबर और नवंबर में कुल 24 फेरे लेगी

- कानपुर सेंट्रल-बेंगलुरु ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा गया

जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे ने त्योहार को लेकर दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी यह ट्रेन यह ट्रेन अक्टूबर व नवंबर में 24 फेरे लेगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा त्योहार विशेष ट्रेन पहले सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को चलती थी।

अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, रविवार व मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से छह, नौ, 11, 13, 16, 18, 20,23, 25, 27, 20 अक्टूबर को चलेगी। नवंबर में नई दिल्ली से एक, तीन छह, आठ, 10, 13, 15 17, 20,22, 24, 27, 29 तारीख को चलेगी।

ट्रेन संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन पहले सप्ताह में एक दिन रविवार को चलती थी । सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार, गुरुवार को चलेगी। अक्टूबर में यह ट्रेन हावड़ा से आठ, 11, 13, 15, 18, 20,22, 25, 27, व 29 तारीख को चलेगी। नवंबर में ट्रेन हावड़ा से एक, तीन पांच, आठ, 10, 12, 15, 17, 19,22, 24, 26, तारीख को चलेगी। एक दिसंबर को भी ट्रेन चलाई जाएगी।

ट्रेन में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के लिए अतिरिक्त कोच

उत्तर मध्य रेलवे ने प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) के यात्रियों के लिए कानपुर सेंट्रल-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलुरू में अस्थाई रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल से सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलुरू मेें चार अक्टूबर को, ट्रेन संख्या 04132 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलुरू से कानपुर सेंट्रल में सात अक्टूबर को अस्थाई रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन में कोच की 23 से बढ़कर 24 हो जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें